Latest Posts

Raipur uttar vidhayak:  मितानिन बहनों का समर्पण और सेवा समाज के लिए प्रेरणास्रोत : पुरन्दर मिश्रा

Raipur uttar vidhayak:  जगन्नाथ मंदिर परिसर में मितानिन दिवस पर रायपुर उत्तर विधानसभा की मितानिन बहनों का विधायक ने किया सम्मान

Raipur uttar vidhayak: रायपुर। मितानिन दिवस के अवसर पर आज जगन्नाथ मंदिर परिसर में रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र की मितानिन बहनों के सम्मान में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर रायपुर उत्तर विधायक पुरन्दर मिश्रा ने क्षेत्र की सभी मितानिन बहनों का सम्मान कर उनके सेवा, समर्पण और समाज के प्रति योगदान के लिए आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि मितानिन बहनें स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे अपने समर्पण, मेहनत और सेवाभाव से समाज के प्रत्येक वर्ग तक स्वास्थ्य सुविधाओं एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने से लेकर जरूरतमंद परिवारों को स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने तक उनका योगदान सराहनीय है।

उन्होंने कहा कि आप सभी बहनें जिस निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर जनसेवा के कार्यों में जुटी हैं, उसके लिए आप सभी बधाई की पात्र हैं। आपका कार्य केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा और संवेदनशीलता का उदाहरण है।

विधायक मिश्रा ने आगे कहा कि माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के विकास, जनकल्याण और आम नागरिकों तक बेहतर सुविधाएं पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मितानिन बहनों के सहयोग और सहभागिता से सरकार की योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंच रही हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इसी सामूहिक प्रयास और सहभागिता से छत्तीसगढ़ विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

अंत में विधायक पुरन्दर मिश्रा ने सभी मितानिन बहनों को मितानिन दिवस की शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी इसी सेवाभाव से कार्य करते रहने के लिए उनका उत्साहवर्धन किया।

Latest Posts

Don't Miss