Latest Posts

पड़कीपाली में हुआ कबीरपंथी समाज का दीपावली मिलन

महासमुंद।कबीर पंथी समाज का दीपावली मिलन समारोह  ग्राम पड़कीपाली में  रखा गया। जिसमें आगामी सत्संग कार्य,सामाजिक कार्य करने हेतु अमीन माता महिला मंडल का गठन किया गया। जिसमें बागबाहरा एवं पिथौरा क्षेत्र के कबीर पंथ समाज के लगभग सौ सदस्य की उपस्थिति रही l साथ ही कबीर पंथ पुराना कार्यकारणी का संशोधन किया गया। जिसमें प रोशनलाल साहू को सर्व सम्मति से अध्यक्ष मनोनीत किया गया l उन्होंने  विभिन्न मुद्दों पर बात रखते हुए कबीर पंथ समाज में रहनी, गहनी, खानी, बानी चार मूलमंत्र में चलने के लिए समाज के सभी युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों को अमल करने के लिए जोर दिया।कबीर पंथ साहेब को मानने वाले सभी समाज के लोगों को एक साथ लाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।किंतु अभी भी बिखराव है।
आगामी 19,20,21फरवरी 2027 में सत्संग कार्यक्रम ग्राम पड़की पाली में आयोजित है l जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में खरसिया कबीर आश्रम से पूज्य गुरुदेव महंत सुधाकर साहेब  अपने समस्त मंडली के साथ संत समाज को संबोधन देंगे l कार्यक्रम में  सचिव डॉ. हेमलाल साहू , सह सचिव युवराज साहू , कार्यकारी अध्यक्ष नोहर साहू , उपाध्यक्ष महंत मुकेश बैरागी, चंद्रप्रकाश, युवा प्रमुख मीडिया प्रभारी डॉ. गजेंद्र साहू , एवं संरक्षक गिरधर साहू , हरि राम साहू, पुरन साहू, चुन्नी लाल साहू , कौशल साहू,ओम कुमार साहू ,
महिला कार्यकारणी में अध्यक्ष कुमारी साहू, उपाध्यक्ष रेवती साहू , सचिव गायरी साहू , कोषाध्यक्ष  माधुरी साहू, कार्यकारणी में पुष्पा साहू , सुमित्रा साहू , उतरा साहू , रानू साहू , मधु बैरागी, अंजू साहू आदि उपस्थित रहे l

Latest Posts

Don't Miss