Latest Posts

लायंस क्लब अॉफ कोरबा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह

लायंस क्लब अॉफ कोरबा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया दीपावली मिलन समारोह

कोरबा। लायंस क्लब अॉफ कोरबा द्वारा संचालक मंडल एवं सामान्य सभा के साथ 22 नवंबर 2026, दिन रविवार को होटल कावेरी में दीपावली मिलन समारोह बड़े ही उत्साह, हर्षोल्लास व आतिशबाजी के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित की गई।
समारोह के दौरान डिस्ट्रिक्ट अवॉर्ड 2025-26 के अंतर्गत उत्कृष्ट कार्यों के लिए लायन रविशंकर सिंह, एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), लायन पुरुषोत्तम अग्रवाल, लायन राजेन्द्र डागा, लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), लायन बी. एम. शर्मा, लायन सुभाष अग्रवाल (आरपी), लायन नन्दकिशोर अग्रवाल एवं लायन मनमोहन यादव को पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया गया।


इसके साथ ही क्लब में 30 से 40 वर्ष का गौरवशाली कार्यकाल पूर्ण करने पर वरिष्ठ सदस्यों लायन राजकिशोर प्रसाद, लायन संतोष खरे, एमजेएफ लायन जयसिंह अग्रवाल, लायन सुभाष केडिया, लायन गजेन्द्र श्रीवास्तव एवं लायन आर. के. सिंह को प्रमाण-पत्र भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।
क्लब की उपलब्धियों की कड़ी में लायंस क्लब कोरबा को बेस्ट परमानेंट प्रोजेक्ट अवॉर्ड, बेस्ट क्लब अवॉर्ड, बेस्ट क्लब सर्विस अवॉर्ड तथा क्लब एक्सीलेंस अवॉर्ड से नवाजा गया। कार्यक्रम के अंत में केक काटकर इस माह में आने वाले सदस्यों के जन्मदिन एवं विवाह वर्षगांठ की शुभकामनाएँ दी गईं। कार्यक्रम में लक्की ड्रॉ निकाला गया जिसके विजेता लायन शिव कुमार अग्रवाल को मोमेंटो भेंट किया गया। साथ ही हौजी गेम भी आयोजित गया।
पी.एम.जे.एफ. लायन जयप्रकाश अग्रवाल, एमजेएफ लायन रोहित राजवाड़े, लायन रविशंकर सिंह, लायन दीपक अग्रवाल, लायन दिनेश राठौर, लायन शिव कुमार अग्रवाल, एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल, लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), लायन बी एम ‘ार्मा, एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), एमजेएफ लायन अशोक मोदी, लायन संतोष खरे, लायन आनंद प्रसाद जायसवाल, लायन पदम सिंह चंदेल, लायन अरविन्द साहू, लायन सुभाष अग्रवाल (आरपी), लायन कामायनी दुबे, लायन राजेन्द्र डागा, लायन मीना सिंह, लायन मनमोहन यादव, लायन भगवती गोयनका, लायन ममता वासन, लायन शहनाज शेख, लायन नन्दकिशोर अग्रवाल, लायन पुरुषोत्तम अग्रवाल, लायन अशोक चावलानी (सागर), लायन गोपाल अग्रवाल (अम्बे), लायन जसपाल सिंह, लायन रामगोपाल डिक्सेना, लायन अशोक बजाज, लायन कांता अग्रवाल, लायन मीना अग्रवाल, लायन रामखिलावन सिंह, लायन आकाश अग्रवाल, श्रीमती एंजल अग्रवाल, लायन ‘ौल खरे, लायन अशोक चावलानी, लायन मंजू देवी ‘ार्मा, लायन विकेश अग्रवाल, श्रमती राशि अग्रवाल सभी ने उपस्थित होकर इस समारोह का आनंद लिया।

 

Latest Posts

Don't Miss