Latest Posts

वेडनर स्कूल में शिक्षा व करियर मार्गदर्शन सेमिनार

महासमुंद. विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य को नई दिशा देने और उन्हें उच्च शिक्षा के व्यापक अवसरों से परिचित कराने के उद्देश्य से वेडनर मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल में करियर मार्गदर्शन सेमिनार का आयोजन किया गया। इसमें कलिंगा विश्वविद्यालय से आई सहायक प्राध्यापक श्रीमती रूही खान ने कक्षा 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन से अवगत कराया।
इस सेमिनार का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विभिन्न पाठ्यक्रमों, विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया, शैक्षणिक सुविधाओं, पात्रता एवं भविष्य में उपलब्ध करियर की संभावनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना था।
इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को सरल भाषा में समझाया कि आने वाला समय आधुनिक तकनीक का है और अभी से कौन-कौन से नए कौशल सीखने चाहिए ताकि वह अपने करियर बना सके। प्रोफेसर खान ने कहा कि जिन लोगों को AI और मशीन लर्निंग का ज्ञान है, कंपनियां उन्हीं को ज्यादा मौका दे रही हैं। इसलिए हर छात्र को AI, ML या कोई एडवांस टेक्नोलॉजी जरूर सीखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि AI की डिमांड बहुत ज्यादा है और यह सिर्फ IT तक सीमित नहीं है, बल्कि हर इंडस्ट्री में इसका इस्तेमाल हो रहा है। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने  बड़े ध्यान से सारी बातें सुनीं।
यह करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए अत्यंत उपयोगी एवं प्रेरणादायक सिद्ध होगा। इससे विद्यार्थियों को अपने सपनों को पहचानने, नई संभावनाओं को तलाशने तथा आत्मविश्वास के साथ अपने भविष्य की सही दिशा निर्धारित करने में सहायता मिलेगी।

Latest Posts

Don't Miss