Bhomi Pujan news: रायपुर। उत्तर विधानसभा क्षेत्र के मदर टेरेसा वार्ड क्रमांक-47 में विकास कार्यों को नई गति प्रदान करते हुए विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने विभिन्न विकास कार्यों का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात देते हुए कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास और नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है।

विधायक श्री मिश्रा ने कहा कि उत्तर विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जनभावनाओं और स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। विकास की यह निरंतर प्रक्रिया क्षेत्र की तस्वीर बदलने के साथ नागरिकों के जीवन को और अधिक सुविधाजनक बनाएगी।

कार्यक्रम में रायपुर महापौर श्रीमती मीनल चौबे, सभापति श्री सूर्यकांत राठौर, एमआईसी सदस्य एवं पार्षद श्री संतोष साहू, जोन अध्यक्ष श्रीमती साधना प्रमोद साहू एवं मंडल अध्यक्ष श्री दलविंदर बेदी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।



