Latest Posts

Mansik swasth sandesh: नुक्कड़ नाटक और भरतनाट्यम से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश, डीबी गर्ल्स कॉलेज में दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम संपन्न

 

Mansik swasth sandesh:  रायपुर। शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर दो दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 9 और 10 अक्टूबर को मनोविज्ञान विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना और इससे जुड़े भ्रमों को दूर करना था।कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक “मैं ठीक हूँ” से हुई।

इन्हें भी पढ़िएः https://samwadsadhana.com/sahity-srijan-ki-swarnim-yatra-the-monthly-poetry-evening-has-completed-its-golden-journey-of-fifty-editions-when-words-connect-with-deep-feeling-emotions-take-the-form-of-expression-and-thoughts/

साक्षी राठौर, पवित्र शर्मा और साथियों द्वारा मंचित इस नाटक में दिखाया गया कि लोग अंदर से पीड़ा में होते हुए भी अक्सर “मैं ठीक हूँ” कहकर अपनी समस्या छिपा लेते हैं। इसके साथ ही आपसी तालमेल के लिए समन्वय खेल भी कराए गए।कार्यक्रम में एआई और मानसिक स्वास्थ्य पर आधारित आधुनिक स्किट आकर्षण का केंद्र रही, जिसमें मेघा कोसरे, ईशा साहू, विधि और दीपाली ने एआई के फायदे और खतरों को समझाया। वहीं मिथक-तथ्य, स्ट्रूप इफेक्ट और अवलोकन जैसे मनोवैज्ञानिक प्रयोगों के जरिए मस्तिष्क की कार्यप्रणाली को समझाया गया।कार्यक्रम का सबसे आकर्षक हिस्सा रहा प्रांजल बक्शी की भरतनाट्यम प्रस्तुति, जिसमें उन्होंने नृत्य के भावों से चिंता, अवसाद और उससे बाहर निकलने की यात्रा को दर्शाया।

मनोविज्ञान की छात्राओं करुणा और कुमुदिनी ने “मदद मांगना कमजोरी नहीं है” का संदेश दिया। बैलून बस्टर गेम के जरिए प्रोफेसरों ने तनाव और नकारात्मक विचारों से बाहर निकलने के उपाय साझा किए। इन खेलों का आयोजन शताक्षी देशपांडे और गुरलीन कौर चड्ढा ने किया।दूसरे दिन कार्यक्रम का संचालन डॉ. गौतमी भतपहरी ने किया। विभागाध्यक्ष डॉ. मिनी एलेक्स ने कहा कि शारीरिक स्वास्थ्य की तरह मानसिक स्वास्थ्य भी जरूरी है। प्राचार्या डॉ. जया तिवारी ने जीवन में संतुलन और भावनाओं पर संयम रखने का संदेश दिया।इसी अवसर पर महाविद्यालय में “मनोविज्ञान परिषद” का गठन भी किया गया। एम.ए. तृतीय सेमेस्टर से मेघा कोसरे को अध्यक्ष और आयुषी शर्मा को उपाध्यक्ष, एम.ए. प्रथम सेमेस्टर से अंशरीन सिद्दीकी को सचिव और दीपाली चतुर्वेदी को सह-सचिव बनाया गया।

अर्पणा तिवारी और साक्षी राठौर को मेंटर नियुक्त किया गया।कार्यक्रम में पोस्टर प्रतियोगिता में महरीन कुरैशी, ज्योत्स्ना नाग और शाहीन तथा रील मेकिंग में काजल साहू, पावनी यादव और आयेशा विजेता रहीं, जिन्हें प्रमाण पत्र और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समापन पर छात्रा पवित्र शर्मा ने स्वरचित कविता “एक शाम अपने नाम करके देखों” प्रस्तुत की और जुम्बा गतिविधि के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। धन्यवाद ज्ञापन पवित्र शर्मा ने किया।इस दौरान डॉ. शीला श्रीधर, डॉ. सीमा खान, डॉ. रश्मी दुबे, डॉ. ऋचा टिकरिहा, डॉ. विनीता साहू सहित महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss