छत्तीसगढ़ में आज 10 अक्तूबर को दोपहर 12 बजे बीजेपी और कांग्रेस एक दूसरे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। भाजपा महिला मोर्चा रायपुर कांग्रेस कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेगा। इसके बाद 12 अक्टूबर को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस के खिलाफ उग्र विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं वोट चोरी के आरोप को लेकर इंडिया गठबंधन भी रायपुर में संयुक्त विरोध और धरना प्रदर्शन करेगा। इसके बाद कांग्रेसी राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे।
कांग्रेस का राजीव गांधी चौक में प्रदर्शन आज
वहीं कांग्रेस राजीव गांधी चौक रायपुर राजीव गांधी चौक में दोपहर 12 बजे वोट चोरी के आरोप, ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी , लोकतंत्र की मजबूती, मतदाता के अधिकारों की रक्षा और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता तय करने की मांग को लेकर इंडिया गठबंधन के सभी सहयोगी दलों के बैनकर तले विशाल विरोध एवं धरना प्रदर्शन होगा। इसके बाद राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगे। कार्यक्रम में मतदाता सूची में कथित अनियमितता, मतदाताओं के अधिकारों से जुड़े सवालों और चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की मांग को उठाया जाएगा। इसमें कांग्रेस , सीपीआई , सीपीएम , समाजवादी पार्टी , आप एव सिविल सोसाइटी के कार्यकर्ता शामिल होंगे।

जेसीसीजे भी करेगा विरोध प्रदर्शन
दूसरी ओर जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दोपहर एक बजे विरोध रैली एवं प्रदर्शन करेंगे। सुभाष स्टेडियम रायपुर से शास्त्री चौक स्थित मुख्य निर्वाचन कार्यालय तक प्रदर्शन किया जायेगा।