Latest Posts

चोरों ने दिनदहाड़े तीन सूने मकानों को बनाया निशाना, 1 लाख से अधिक के जेवर व नकदी पार

तेंदूकोना और पिथौरा थाना क्षेत्र के तीन मकानों का ताला टूटा

महासमुंद। जिले के तेंदूकोना और पिथौरा थाना अंतर्गत गांवों में सूने मकानों में अज्ञात चोरों ने धावा बोलते हुए 1 लाख रुपए से अधिक के जेवर सहित नकदी पार कर दी। पुलिस ने उक्त सभी मामलों में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।जानकारी के अनुसार तेंदूकोना थाना अंतर्गत वार्ड 11 डिहीपारा-बुंदेली निवासी जागेश्वर दीवान ने पुलिस को बताया कि 1 जून की सुबह 7 बजे उनका पूरा परिवार गुड़ीबाहरा खार में धान काटने गया था। बेटा उत्तम दीवान पानी लेने घर आया तो बताया कि घर का ताला टूटा हुआ है। घर जाकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था अंदर घर के कमरे की आलमारी का ताला तोड़कर नगदी 25 हजार रुपए, एक नग चांदी की ऐंठी पुरानी इस्तेमाली (6 हजार रुपए) एक नग सोने का लॉकेट पुरानी इस्तेमाली (कीमती 5 हजार 100 रुपए, कुल 36 हजार 100 रुपए) गायब थे। उन्होंने बताया कि पड़ोस की रेवती दीवान व लक्ष्मी दीवान ने बताया कि दो बाइक में चार लोग आए थे और घर के अंदर ताला तोड़कर घुसे थे। पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज किया है।इसी तरह तेंदूकोना थाना क्षेत्र के शिकारीपाली निवासी कीर्तन कुमार बाघमारे ने पुलिस को बताया कि वह घरेलू काम से खरियार रोड ओड़िशा गया था। पत्नी पूजा बाई और मां सुरूज बाई रिश्तेदारों के यहां अन्य गांव गए थे। घर में बेटी कुमारी नीलम अकेली थी जो लगभग 10 बजे घर में ताला लगाकर पड़ोस में बड़ी मां के घर गई थी। लगभग 12 बजे लौटी तो मुख्य दरवाजा की सिटकनी टूटी हुई थी। घर के कमरों का दरवाजा खुला हुआ था। आलमारी और पेटी भी खुली थी। चोरी होने के संदेह होने पर फोन कर मुझे बताया कि घर में चोरी हो गई है।  घर आकर देखा तो आलमारी और पेटी का ताला टूटा हुआ था। आलमारी से पुरानी इस्तेमाली 01 नग सोने की माला 07 पत्ती वाली (कीमती करीब 20 हजार रुपए) दो जोड़ी चांदी की पायल (कीमती करीब 5 हजार रुपए) एक जोड़ी चांदी की ऐंठी (कीमती करीब 5 हजार रुपए) व नकदी 15 हजार रुपए गायब थे। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 305(ए) व 331(3) के तहत मामला दर्ज किया है। पिथौरा में सोने-चांदी के जेवर पार पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम ठाकुरदियाखुर्द निवासी श्रीमती लुलेश्वरी साहू ने थाने में शिकायत की है कि 1 मई की दोपहर करीब 1 बजे मेहत्तर साहू की पत्नी की अंत्येष्टि में गई थी करीब डेढ़ बजे पुत्र गोपाल साहू ने मेहत्तर साहू के घर आकर मुझे बताया कि घर का दरवाजा खुला है ताला टूटा हुआ है घर अंदर की पेटी खुली हुई है। जाकर देखा तो पेटी का ताला टूटा हुआ था। उसमें रखा कपड़ा तथा बैग में रखे कपड़े नहीं थे पेटी से नकदी 4 हजार रुपए, सोने-चांदी के जेवरात कीमती (करीब 30 हजार रुपए) गायब थे। सूचना पर पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।

Latest Posts

Don't Miss