Latest Posts

मिठाई बांटकर स्वच्छता दीदियों के साथ साझा कीं दीपावली की खुशियां

जांजगीर-नैला। दीपावली के पावन पर्व पर नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला में डॉ. प्रतीक यादव द्वारा मिठाई वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका की स्वच्छता दीदियों को मिठाई वितरित कर उनके साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं और सभी को पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती रेखा देवा गढ़ेवाल, भाजपा रायगढ़ के संगठन प्रभारी प्रशांत सिंह ठाकुर, डॉ. संदीप तिवारी, अंशु माली राठौर, दुष्यंत राठौर एवं डॉ. तोषिकी यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।इस अवसर पर स्वच्छता दीदियों के कार्यों और नगर की स्वच्छता व्यवस्था में उनके महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की गई। साथ ही उनके साथ आत्मीयता से दीपावली का पर्व मनाते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।नगर पालिका परिषद जांजगीर-नैला की ओर से समस्त नगरवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित की गईं।

Latest Posts

Don't Miss