जांजगीर-चांपा। भाई बहन के पवित्र रिश्तों का त्यौहार भाईदूज पर बहनों के घर भाई पहुंचे। बहनों ने भाई के माथे पर लागये तिलक व आरती के साथ पकवान खिलाया। वहीं भाईयों ने बहानो को उपहार दिये। भाई-बहन के पवित्र प्रेम का प्रतीक भाईदूज का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारकर लंबी उम्र और सलामती के लिए भगवान से प्रार्थना की। भाईदूज को लेकर बुधवार को घरों में काफी उत्साह रहा। पर्व की मान्यता को लेकर बहनें सुबह से नहा-धोकर जल्दी तैयार हो गई थी। इसके बाद उन्होंने अपने भाईयों के माथे पर तिलक लगाकर आरती उतारी और उनके लिए ईश्वर से दुआएं मांगी। भाईयों ने बहन के आत्म सम्मान के लिए वचनबद्ध हुए व बहनों को उपहार दिए। इधर भाईदूज के पर्व को लेकर दूर-दराज से भी भाई अपनी बहनों के घर पहुंचे थे। वहीं पूजा-अर्चना के पश्चात शाम को विदा लेकर वे अपने घर लौटे। भाई-बहन के इस पवित्र पर्व के संबंध में पं. संदीप महाराज ने बताया कि यह पर्व यमराज व उसकी बहन यमुना पर आधारित है। यमराज अपनी बहन यमुना के पास इस दिन आता है। उसकी बहन यमुना तिलक लगा का अपने भाई यमरहाज की आरती करते हुए भाई की सुख समृद्वि की कामना करती है। यमराज द्वारा यह वरदान दिया गया कि जो भाई इस दिन अपने बहन के घर जाकर तिलक लगवायेगा उसे यम का भय नही होगा।



