पिछले चार चुनावों में 80.6 प्रतिशत हुआ है मतदान
महासमुंद। महासमुंद जिले की चारों विधानसभा सीट के लिए दूसरे चरण में 17 नवंबर को 1079 मतदान केन्द्रों पर मतदान होगा। पिछले चार विधानसभा चुनाव में तीन बार वर्ष 2018, 2013 और 2008 में सबसे अधिक क्रमश: 85.8, 84 और 79 प्रतिशत मतदान बसना विधानसभा में हुआ था, जबकि वर्ष 2003 के चुनाव में सरायपाली विधानसभा में सबसे अधिक 81.8 प्रतिशत मतदान हुआ था। जबकि महासमुंद विधानसभा के पिछले चार विधानसभा चुनाव के मतदान आंकड़ों पर नजर डालें तो औसत मतदान प्रतिशत अन्य विधानसभा से कम ही रहा है।
बता दें कि आसन्न विधानसभा सभा चुनाव का बिगुल बज गया है। 21 अक्टूबर से प्रत्याशियों का नामाकंन दाखिला शुरू हो जाएगा, जो 30 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद 31 अक्टूबर को संवीक्षा, 2 नवंबर तक नाम वापसी के बाद 17 नवंबर को जिले की चारों विधानसभा सीट के लिए 1079 मतदान केन्द्रों में मतदाता अपने विधायक चुनने के लिए मतदान करेंगे और 3 दिसंबर को मतगणना होगी। चुनाव में अधिक से अधिक मतदान हो सके इसके लिए लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। वैसे तो पिछले वर्ष 2003 से 2018 तक के विधानसभा चुनाव में जिले का मतदान प्रतिशत 80.6 प्रतिशत रहा है जो एक अच्छा मतदान प्रतिशत है। आंकड़ों पर नजर डालें तो वर्ष 2018 में जिले में कुल मतदाता संख्या 7 लाख 85 हजार 338 मतदाता थे जिनमें से 6 लाख 54 हजार 231 ने मताधिकार का प्रयोग किया था, यानि 83.3 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार 2013 में कुल मतदाता 7 लाख 23 हजार 979 मतदाताओं में से 6 लाख 2 हजार 529 ने मताधिकार का प्रयोग किया था, यानि 83.2 प्रतिशत । वर्ष 2008 में कुल मतदाता 6 लाख 58 हजार 35 मतदाता, जिनमें से 5 लाख 5 हजार 169 ने मताधिकार का प्रयोग किया,यानि 76.7 प्रतिशत और 2003 के विधानसभा चुनाव में कुल मतदाता 5 लाख 37 हजार 208 मतदाता, जिनमें से 4 लाख 18 हजार 55 ने मताधिकार का प्रयोग किया, यानि 76.7 प्रतिशत मतदान रहा है।
चार बार के चुनाव में बसना विधानसभा में सबसे अधिक मतदान
वर्ष 2003 से 2018 तक के विधानसभा चुनाव पर विधानसभावार नजर डालें तो 2018 में सबसे अधिक मतदान बसना विधानसभा में हुआ था। यहाँ 2 लाख 4 हजार 420 मतदाता में 1 लाख 75 हजार 405 मतदाताओं ने अपने मतदान का प्रयोग किया,यानि कुल 85.8 प्रतिशत मतदान हुआ। इसी प्रकार 2013 में 1 लाख 89हजार 414 मतदाता में से 1 लाख 59 हजार 255 मतदाताओं ने मतदान किया था, यानि कुल 84 प्रतिशत मतदान हुआ और फिर वर्ष 2008 के चुनाव में बसना विधानसभा में ही कुल1 लाख 75 हजार 618 मतदाताओं में से 1 लाख 38 हजार 877 ने अपने मतदान का प्रयोग किया,यानि कुल 79 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं वर्ष 2003 के चुनाव में सरायपाली विधानसभा में सबसे अधिक 81.8 प्रतिशत वोट डाले गये। यहाँ कुल 1 लाख 37 हजार 111 मतदाताओं में से 1 लाख 12 हजार 272 ने अपने मतदान का प्रयोग किया।
जिले में इस बार 66 हजार 471 मतदाता बढेÞ
2018 के मुकाबले इस बार जिले में 66 हजार 471 मतदाता बढेÞ हंै। बसना में सबसे अधिक 18 हजार 549 मतदाता बढ़े हैं। इसके अलावा सरायपाली में 13 हजार 744, खल्लारी में 17 हजार 918 और महासमुंद में 16 हजार 471 मतदाता बढ़े हैं। जिले में चारों विधानसभा में कुल 8 लाख 53 हजार 902 मतदाता हंै जिनमें 4 लाख 21 हजार 140 पुरुष , 4 लाख 32 हजार 742 महिला और 20 अन्य मतदाता हैं। देखना होगा कि आसन्न विधानसभा चुनाव में इस बार कितने मतदाता अपने मत का प्रयोग करते हंै।
कांग्रेस की दो सीटों पर प्रत्याशी की घोषणा बाकी
इधर, चुनाव के लिए घोषित प्रत्याशियों ने चुनाव मैदान में जाने के लिए कमर कस ली है। जिले की चारों विधानसभा में अमूमन कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधी टक्कर होती है। भाजपा ने अपने चारों विधानसभा के लिए प्रत्याशी घोषित कर दी है, पर कांग्रेस ने अभी तक खल्लारी और बसना विधानसभा के लिए प्रत्याशी की घोषणा की है, महासमुंद और सरायपाली सीट के लिए प्रत्याशी घोषित करना अभी बचा है।
विधानसभा चुनाव 2003 से 2018 तक विधानसभावार मतदान की जानकारी
वर्ष 2003
विधानसभा कुल मतदाता कुल मतदान प्रतिशत
महासमुंद 139316 107730 77.3%
बसना 129445 100008 77.2%
खल्लारी 131336 98045 74.6%
सरायपाली 137111 112272 81.8%
वर्ष 2008
विधानसभा कुल मतदाता कुल मतदान प्रतिशत
महासमुंद 152506 114637 75.1%
बसना 175618 138877 79%
खल्लारी 165378 123908 75%
सरायपाली 164533 127747 77.6%
वर्ष 2013
विधानसभा कुल मतदाता कुल मतदान प्रतिशत
महासमुंद 172875 140595 81.3 %
बसना 189414 159255 84%
खल्लारी 182876 153956 84.1%
सरायपाली 178814 148723 83.1%
वर्ष 2018
विधानसभा कुल मतदाता कुल मतदान प्रतिशत
महासमुंद 191035 154679 81%
बसना 204420 175405 85.8%
खल्लारी 199188 165799 83.2%
सरायपाली 190695 158348 83%
—————————————————————
योग 2704560 2179984 80.6%



