Tuesday, July 1, 2025

Latest Posts

आवासीय तीरंदाजी अकादमी के लिए 2 बालक व 3 बालिका का चयन

महासमुंद। संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण रायपुर से खेलो इंडिया स्टेट सेंटर आॅफ एक्सीलेंस बहतराई बिलासपुर में आवासीय तीरंदाजी अकादमी के लिए चयन सूची जारी की गईं हैं, जिसमें जिले के 02 बालक एवं 03 बालिका कुल 05 खिलाड़ियों का चयन हुआ है। जिले से चांदनी साहू, पदमा साहू, जया साहू, कमलेश साहू, जयंत ठाकुर का चयन तीरंदाजी अकादमी बिलासपुर हेतु किया गया है।
जिला खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि अकादमी में खिलाड़ियों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थिति दी जानी है। जिसमें अकादमी संचालन नियम 2014 के अंतर्गत परिशिष्ट अ, 50 रुपए के गैर न्यायिक स्टाम्प पेपर में अकादमी संचालन नियम अंतर्गत परिशिष्ट ब अनुसार अनुबंध, जिला चिकित्सालय का चिकित्सा प्रमाण-पत्र प्रारूप अनुसार, खिलाड़ी की जानकारी, आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, खेल उपलब्धि प्रमाण पत्र, बैंक खाता विवरण एवं 6 नग फोटो आवश्यक है।
चयन पर खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे, प्राचार्य एकलव्य आवासीय विद्यालय भोरिंग मंदाकिनी पंडा, उपप्राचार्य वी के असगर, छात्रावास अधीक्षक बाल आश्रम बिहाझर पूर्णेंद चंद्राकर, डॉ. विकास अग्रवाल, तीरंदाजी प्रशिक्षक, अरविंद छावड़ा, सोमनाथ साहू, प्राचार्य शाउमावि. खोपली भोपाल सिंग बंजारा, तीरंदाजी प्रशिक्षक ऋषि कपूर साहू, पिरीत राम, यशवंत कुमार ठाकुर इत्यादि पालकों एवं खिलाड़ियों ने हर्ष व्यक्त किया है।  

Latest Posts

Don't Miss