Thursday, June 26, 2025

Latest Posts

यातायात जागरुकता बेअसर, 9 माह में 206 की मौत

*00 सड़क हादसे में सगे भाईयों की मौत*,*हादसे की खबर से गांव में शोक का माहौल*

महासमुंद। बाइक से सुबह मामा के घर जाने के लिए निकले दो सगे भाई एनएच 53 में सड़क हादसे का शिकार हो गए और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने हादसे की सूचना पर शवों को पीएम के लिए भेज दिया है। इधर, पिछले 9 माह के भीतर 346 सड़क हादसों में 206 ने जान गंवाई है वहीं 267 लोग घायल हुए है।  
जानकारी के मुताबिक पटेवा निवासी रुपेन्द्र तिवारी के पुत्र मुकेश त्रिपाठी (25) और छोटे भाई गिरिजाशंकर त्रिपाठी (21) आज सुबह करीब 8 बजे बाइक से पटेवा से अपने मामा घर ग्राम पचरी जाने के लिए निकले थे। ग्राम छिंदौली के पास अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को ठोकर मार दी जिससे दोनों गंभीर रुप से घायल हो गए। मुकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया वहीं गिरिजाशंकर की उपचार के लिए पिथौरा लेकर जाते समय रास्ते में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस द्वारा शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच के लिए पटेवा पुलिस को भेजा जाएगा। इधर, हादसे की खबर के बाद पटेवा में शोक का माहौल है।
*वर्ष 2022 में हुए सड़क हादसे पर एक नजर*
माह     हादसे    मृत     घायल
जनवरी    30    14           23
फरवरी    48    23            56
मार्च        34     24            20
अप्रैल      31     27            23
मई          53     25            35
जून         45     36            18
जुलाई      41     24            39
अगस्त     37     18            38
सितंबर     27     15            15
योग     346    206          267  
*अभियान को लेकर पुलिस स्वयं जागरुक नहीं*
विगत दिनों जिले में सड़क हादसे रोकने और लोगों में यातायात के प्रति जागरुकता के लिए पुलिस विभाग ने ‘जिंदगी मिलेगी ना दोबारा कार्यक्रम आयोजित किया था जिसमें दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट लगाने और चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट सहित यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया था, पर यह धरातल पर पूर्ण होता नहीं दिखाई दे रहा है। इधर, शहर के बीच चौक-चौराहों पर भी यातायात नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कोई कार्रवाई न होने से लगातार नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है।

अभियान लोगों में जागरुकता लाने के लिए चलाया जा रहा है। जिनके द्वारा यातायात नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है उनके खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। रही बात पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी द्वारा नियमों का पालन न करने की तो उन्हें नियमों का पालन करने सख्त निर्देश दिए गए हैं। बावजूद यदि वे पालन नहीं कर रहे तो उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।
*राजेश देवांगन*
एसडीओपी यातायात

Latest Posts

Don't Miss