राजनीतिक द्वेष से दर्ज प्रकरण तत्काल वापस लेने की मांग
जांजगीर चांपा। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के विरुद्ध उत्तराखंड के हल्द्वानी में दर्ज एफआईआर के विरोध में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर सोमवार को जिला मुख्यालय जांजगीर में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल के संयोजकत्व व विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व तथा जिला के प्रमुख नेताओं के साथ सैकड़ों की तादात में उपस्थित कांग्रेसजनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक से डॉ. भीमराव अंबेडकर प्रतिमा स्थल तक पैदल मार्च निकालकर उत्तराखंड की भाजपा सरकार एवं केंद्र की भाजपा सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की तथा राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज आपराधिक प्रकरण को तत्काल वापस लेने की मांग की। विधायक ब्यास कश्यप ने कहा कि राहुल गांधी देश की जनता की आवाज को संसद से लेकर सड़क तक मजबूती से उठाने वाले नेता हैं। जनहित, सामाजिक न्याय, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाना विपक्ष का संवैधानिक दायित्व है। हल्द्वानी प्रकरण में राहुल गांधी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर राजनीतिक प्रतिशोध और सत्ता के दुरुपयोग का उदाहरण प्रस्तुत किया गया है। कांग्रेस इस प्रकार की कार्रवाई से डरने या पीछे हटने वाली नहीं है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने कहा कि भाजपा सरकार को यह समझना चाहिए कि एफआईआर और पुलिस की ताकत के बल पर लोकतंत्र की आवाज को दबाया नहीं जा सकता। राहुल गांधी ने सामाजिक भेदभाव और संविधान में निहित समानता के अधिकार को लेकर अपनी बात रखी है। कांग्रेस का स्पष्ट मत है कि यदि किसी घटना को लेकर शिकायत या आपत्ति है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, न कि राजनीतिक दबाव में विपक्ष के नेता के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए। कांग्रेस ने मांग की कि राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज एफआईआर को तत्काल निरस्त किया जाए तथा पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए।वरिष्ठ नेता दिनेश शर्मा,रमेश पैगवार, विवेक सिंह सिसोदिया, भगवान दास गढ़वाल,गिरधारी यादव,राइस किंग खूंटे,अजीत सिंह राणा, सेवादल जिला प्रमुख देवकुमार पांडे, जिला पंचायत सदस्य लोकेश राठौर एवं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षगण रामविलास राठौर, रविन्द्र शर्मा,महेश्वर टंडन,नवल सिंह,बबला महाराज, चंद्रप्रकाश ओग्रे भाकू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और समानता की रक्षा के लिए सदैव संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी। भाजपा सरकारें चाहे जितना दमनात्मक रवैया अपनाएं, कांग्रेस कार्यकर्ता जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों की लड़ाई से पीछे नहीं हटेंगे। आज का यह पैदल मार्च इसी संघर्ष की कड़ी है। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि यदि राहुल गांधी के विरुद्ध दर्ज प्रकरण वापस नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक एवं चरणबद्ध रूप दिया जाएगा।इस दौरान प्रमुख रूप से राघवेंद्र सिंह सिसोदिया, परमेश्वर निर्मले, शाश्वत धर दीवान,हरीश पांडे, पार्षदगण प्रिंस शर्मा,अरमान खान, अक्षय टेकाम, परमेश्वर निर्मले,सत्ता राठौर, बलविंदर सिंह,दिनेश पांडे,जय सिंह राठौर,राजा सिद्दीकी,अतीक कुरैशी,बेदी यादव,दिनेश महंत,अनिल राठौर,अंशु यादव,महेंद्र कश्यप,बरखा वैष्णव,केरा बाई,काजल,अमनप्रीत,उमाशंकर चंद्रा,मनोज चंद्रा,महेश खरे,विजय कुशवाहा,धनपति करियारे, कमलेश ताम्रकार,सहित अन्य कांग्रेसजन उपस्थित थे।



