Latest Posts

Raipur Garba News: भव्यता और भक्ति के साथ ‘रॉयल गरबा- का हुआ समापन, जुटे विशिष्ट अतिथि

Raipur Garba News:  रायपुर, 14 अक्टूबर। राजधानी के होटल रॉयल कैसल, ओल्ड विधानसभा रोड में नवरात्रि पर आयोजित तीन दिवसीय सांस्कृतिक उत्सव ‘रॉयल गरबा-1 | 2026’ का समापन धार्मिक आस्था और गरबा की उमंग के बीच संपन्न हुआ। तीनों दिन गरबा प्रेमियों और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली। समापन यानी तृतीय दिवस पर अनेक विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।

इनमें पूर्व विधायक सत्यनारायण शर्मा, छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) प्रभात मिश्रा, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष,   संजीव गुप्ता,  आर.के. गांधी, प्रितीश शर्मा और उत्कल समाज की नेत्री सावित्री जगत शामिल रहीं। तीन दिन, तीन खास मौके आयोजन के प्रथम दिवस राज्यपाल रमेन डेका सपरिवार पहुंचे थे। प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी साथ रहीं।

राज्यपाल ने मां दुर्गा की पूजा कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की थी।द्वितीय दिवस भाजपा के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र पाटनी सपरिवार और भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने मां की आरती की।

इन्हें भी पढ़िएः https://samwadsadhana.com/breast-cancer-awareness-news-breast-cancer-awareness-month-2026-every-story-is-unique-every-journey-matters-dr-akanksha/

आयोजकों ने जताया आभारआयोजक अभिषेक वर्मा एवं मनदीप बग्गा ने बताया कि रॉयल गरबा का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, नवरात्रि परंपरा और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है।

उन्होंने सभी अतिथियों, श्रद्धालुओं, प्रायोजकों और पूरी टीम के परिश्रम को सफलता का श्रेय दिया और कहा कि आयोजन ने परिवारों को एक मंच पर जोड़ने का काम किया है।

Latest Posts

Don't Miss