रायपुरर: शासकीय दू ब महिला महाविद्यालय में एम्प्लॉयबिलिटी स्किल ( रोजगार कौशल ) पर छः दिन के वर्कशॉप का आयोजन किया जा रहा ।

नंदी फाउंडेशन तथा बिल गेट्स फाउंडेशन की ओर से ट्रेनर डोना गुहा द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है । ये रोजगार कौशल बढ़ाने हेतु स्व जागरूकता , जीवन प्रबंधन , व्यावसायिक संप्रेषण , रेज्यूम निर्माण , कार्यस्थल नैतिकता तथा व्यक्तित्व विकास आदि पर प्रशिक्षण प्रदान करेंगे ।

प्राचार्य जया तिवारी के मार्गदर्शन में और डॉ शिप्रा बैनर्जी के संयोजन में यह वर्कशॉप आयोजित की गई है । सदस्य डॉ कल्पना मिश्रा , डॉ रितु मारवाह , डॉ किरण साहू उपस्थित रहे ।
बड़ी संख्या में स्नातकोत्तर की छात्राओं ने पंजीयन कराया व लाभान्वित हुईं ।




