Dudhadhari Mahavidhyalay Raipur: रायपुर। दुधाधारी बजरंग महिला छात्रावास में छात्राओं के स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्वास्थ्य जागरूकता के उद्देश्य से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में छात्राओं के हीमोग्लोबिन एवं ब्लड ग्लूकोज की जांच की गई।

कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य डॉ. जया तिवारी, छात्रावास वार्डन डॉ. प्रीति कंसारा, वरिष्ठ प्राध्यापक वैभव आचार्य तथा छात्रावास की चिकित्सक डॉ. किरण मल्होत्रा उपस्थित रहीं। शिविर के सफल संचालन में छात्रावास की चिकित्सा समिति प्रभारी नेहा नायक एवं एनएसएस स्वयंसेवकों ने सक्रिय भूमिका निभाई।

चिकित्सा जांच के लिए अजंता फार्मा लिमिटेड की ओर से एम.डी. जावेद अली एवं मंथन सहारे (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) उपस्थित रहे और उन्होंने छात्राओं के रक्त संबंधी आवश्यक परीक्षण किए। इस अवसर पर छात्राओं को नियमित स्वास्थ्य जांच, संतुलित आहार एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। शिविर के सफल आयोजन में छात्रावास प्रशासन, चिकित्सा समिति एवं एनएसएस स्वयंसेवकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।




