Latest Posts

आकस्मिक मृत्यु के 3 प्रकरणों में 12 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत

जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आकस्मिक आपदा के कारण मृत्यु के 03 प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए के मान से कुल 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता अनुदान राशि स्वीकृत की है। जिले के तहसील बलौदा अंतर्गत ग्राम महुदा (ब) निवासी रामभरोस पटेल, तुलसी राम एवं नरेश कुमार खैरवार की आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु होने पर उनके निकटतम वारिसों के लिए सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इनमें रामभरोस पटेल की पत्नी श्रीमती अंजू पटेल, तुलसी राम की पत्नी श्रीमती दुलार बाई एवं श्री नरेश कुमार खैरवार के पिता रामू खैरवार को राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत चार-चार लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

Latest Posts

Don't Miss