Latest Posts

Dial 112 News: डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन सेवा का उपमुखयमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

Dial 112 News: गृह मंत्री ने 54 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों को दिखाई हरी झंडी

Dial 112 News: रायपुर जिले को मिले 54 जीपीएस-सुसज्जित इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन (ERV) एवं 4 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन

Dial 112 News: जीपीएस आधारित वाहन मॉनिटरिंग, स्मार्ट कंट्रोल सिस्टम, कॉल रिकॉर्डिंग एवं रियल टाइम ट्रैकिंग जैसी आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित सेवा

Dial 112 News: रायपुर। राजधानी रायपुर में नागरिक सुरक्षा एवं आपातकालीन सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं तकनीक आधारित बनाने की दिशा में आज दिनांक 20 मई 2026 को रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड में “डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन” सेवा का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री, छत्तीसगढ़ शासन, श्री विजय शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर 54 नवीन इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहनों (ERV) को शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रवाना किया गया।
इस अवसर पर रायपुर (पश्चिम) विधायक माननीय श्री राजेश मूणत, रायपुर (उत्तर) विधायक माननीय श्री पुरंदर मिश्रा, जिला पंचायत अध्यक्ष माननीय श्री नवीन अग्रवाल, रायपुर नगर निगम की महापौर माननीय श्रीमती मीनल चौबे, रायपुर पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर श्री अमित कांबले, कलेक्टर रायपुर श्री गौरव कुमार , ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता सिन्हा सहित शासन एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए माननीय विधायक श्री राजेश मूणत जी ने कहा कि छत्तीसगढ़ आज तेजी से सुरक्षित एवं नक्सल मुक्त राज्य की दिशा में आगे बढ़ रहा है तथा डायल-112 का नेक्स्ट जनरेशन मॉडल प्रदेश की आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूत एवं सक्षम बनाएगा।

Dial 112 News: डायल-112 सेवा का विस्तार अब छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों तक
मुख्य अतिथि माननीय उपमुख्य मंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा जी ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व में डायल-112 सेवा केवल 16 जिलों तक सीमित थी, जिसे अब विस्तारित कर प्रदेश के सभी 33 जिलों में लागू किया गया है। उन्होंने बताया कि रायपुर कमिश्नरेट क्षेत्र हेतु 33 ERV एवं ग्रामीण क्षेत्र हेतु 21 ERV सहित कुल 54 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। इसके अतिरिक्त राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर त्वरित सहायता उपलब्ध कराने हेतु 4 विशेष हाईवे पेट्रोलिंग वाहन भी तैनात किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी वाहन अत्याधुनिक जीपीएस सिस्टम, स्मार्ट कंट्रोल एवं मॉनिटरिंग सिस्टम, कॉल रिकॉर्डिंग, रियल टाइम ट्रैकिंग एवं डिजिटल कम्युनिकेशन तकनीक से लैस हैं, जिससे सूचना प्राप्त होते ही त्वरित प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सकेगी। डायल-112 सेवा के माध्यम से पुलिस का रिस्पॉन्स टाइम 10 मिनट से कम रखने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। माननीय गृह मंत्री जी ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना में तकनीकी एवं रणनीतिक सहयोग प्रदान करने हेतु केंद्रीय गृह मंत्रालय के प्रति आभार भी व्यक्त किया।

Dial 112 News: एक्के नंबर- सब्बो बर” के तहत पुलिस, सभी आपात सेवाएं अब एकीकृत प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध
डायल-112 सेवा “एक नंबर – सबकी मदद” (एक्के नंबर, सब्बो बर) की अवधारणा पर आधारित है। इसके अंतर्गत नागरिकों को अब विभिन्न सेवाओं के लिए अलग-अलग नंबर याद रखने की आवश्यकता नहीं होगी। केवल ‘112’ डायल कर पुलिस सहायता, फायर ब्रिगेड, मेडिकल इमरजेंसी, महिला हेल्पलाइन (1091), चाइल्ड हेल्पलाइन (1098), आपदा प्रबंधन एवं हाईवे इमरजेंसी जैसी समस्त आपातकालीन सेवाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकेगा।

Dial 112 News: रायपुर पुलिस कमिश्नरेट की अपील
रायपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी आकस्मिक, आपातकालीन अथवा संकट की स्थिति में बिना किसी संकोच के तत्काल डायल-112 सेवा का उपयोग करें। रायपुर पुलिस नागरिकों की सुरक्षा, सहायता एवं त्वरित सेवा हेतु चौबीसों घंटे प्रतिबद्ध एवं तत्पर है।

Latest Posts

Don't Miss