Latest Posts

Drunken Principal News: शराब पीकर प्राचार्य ने की शिक्षा के मंदिर की दहलीज पार

Drunken Principal News: भडक़े ग्रामीण व सरपंच, हटाने की मांग

Drunken Principal News:रायपुर। बेमेतरा जिले के ग्राम तुमा में एक प्राचार्य ने ऐसी हरकत कर दी कि सरपंच व ग्रामीण भडक़ उठे। यहीं नहीं प्राचार्य का वीडियो वायरल भी हुआ है, जिसके बाद ग्रामीण व सरपंच ने कलेक्टर से इसकी शिकायत की। शिकायत में कहा कि प्राचार्य मनोज बंजारे टल्ली होकर स्कूल आते हैं। ग्रामीणों द्वारा बनाए गए कथित वीडियो में स्कूल के प्राचार्य मनोज बंजारे को नशे की हालत में होने का आरोप लगाया जा रहा है।

वीडियो सामने आने के बाद यह मामला सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। मामले को गंभीर बताते हुए ग्राम पंचायत के सरपंच ने बेमेतरा कलेक्टर से शिकायत की है। शिकायत में प्राचार्य के खिलाफ जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की गई है।

सरपंच और ग्रामीणों का कहना है कि स्कूल में प्राचार्य की जिम्मेदारी बेहद महत्वपूर्ण होती है। यदि कोई शिक्षक या प्राचार्य नशे की हालत में स्कूल पहुंचता है तो इसका सीधा असर विद्यार्थियों की पढ़ाई और स्कूल के अनुशासन पर पड़ सकता है।


शिक्षा विभाग की भूमिका पर उठे सवाल
ग्रामीणों का आरोप है कि मामले की शिकायत पहले भी शिक्षा विभाग तक पहुंचाई गई थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई नहीं की गई। अब वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Latest Posts

Don't Miss