Latest Posts

CG Sports: फुटबाल में बस्तर की टीम तो बॉक्सिंग में दुर्ग-रायपुर का दबदबा

CG Sports: राज्य स्तरीय सुब्रतो फुटबाल व बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन

CG Sports: रायपुर। राज्य स्तरीय सुब्रतो फुटबाल व बॉक्सिंग प्रतियोगिता के सोमवार को खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में फुटबॉल में बस्तर की टीम ने अपना दबदबा कायम रखा, वहीं बॉक्सिंग में दुर्ग और रायपुर के खिलाडिय़ों ने मजबूती दिखाई। बॉक्सिंग के जूनियर व 17 वर्ष आयु वर्ग में तेज और उत्साहपूर्ण मुकाबले देखने को मिले, जिनमें कई स्थानीय पहलवानों ने फाइनल में स्थान पक्का किया।


-इन खिलाडिय़ो ने किया फाइनल का टिकट पक्का
माइनस-30 केजी में बस्तर के सावन ने रायपुर के टिकेश को हराकर फाइनल का टिकट काट लिया। इसी वर्ग में दुर्ग के नयन ने बिलासपुर के आशीष को पराजित किया। 32 केजी में बस्तर की आरना ने बिलासपुर के तबरेज को मात दी, जबकि रायपुर के गौरव ने दुर्ग के देवेंद्र पर जीत दर्ज की। 34 केजी में आरव ने रायपुर के मोहित को हराया और दुर्ग के गौरव ने बस्तर के निखिल को मात दी। 36 केजी में दुर्ग के गौरव ने रायपुर के चंदन को हराकर आगे बढ़े। 38 केजी में बस्तर के आदित्य ने रायपुर के पियूष को हराया। 40 केजी में बिलासपुर के दिग्विजय ने दुर्ग के लोमश को हराया और रायपुर के शिलव्रत ने सरगुजा के यश सिंह को मात दी। 44 केजी में रायपुर के आदित्य ने दुर्ग के रुद्रांश को हराकर फाइनल में जगह बनाई। 50 केजी में बस्तर के तगेश्वर ने रायपुर के रितम को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया।


CG Sports: 17 वर्ष आयु समूह में भी सनसनीखेज नतीजे
17 वर्ष आयु समूह में भी सनसनीखेज नतीजे रहे। 46 केजी में दुर्ग के नवीन व बिलासपुर की आर्या ने फाइनल में जगह बनाई। 48 केजी में बिलासपुर के शेख जिंदान और दुर्ग के आरुष ने आगे बढक़र दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। 50 केजी में बिलासपुर के रघुवीर ने दुर्ग के सोहन को हराया, जबकि 52 केजी में धीरज व चितेश्वर, 54 केजी में बिलासपुर के योगी व बस्तर के धीर तथा 57 केजी में बिलासपुर के हर्षित व बस्तर के शिवम ने फाइनल की टिकट पक्की की।

CG Sports: बस्तर ने सरगुजा को 8-0 से किया पराजित
फुटबॉल प्रतियोगिता में 15 वर्ष आयु वर्ग में बस्तर ने सरगुजा को 8-0 से पराजित किया। रायपुर ने भी सरगुजा को 6-0 से हराया और बस्तर ने बिलासपुर को 5-0 से पराजित कर अपने आक्रामक खेल का परिचय दिया। 17 वर्ष आयु वर्ग में सरगुजा व रायपुर के बीच मैच ड्रॉ रहा। बस्तर ने बिलासपुर को 7-0 से हराया और रायपुर ने दुर्ग को 4-0 से मात दी। बस्तर के मानु ने 9 गोल किए, शंकर ने 6 और मधु ने कुल 4 गोल दागे। 17 वर्षीय बालिका वर्ग में सरगुजा ने रायपुर को 1-0 से हराया जबकि बस्तर ने बिलास्पु को 8-0 से शिकस्त दी।

जिला शिक्षा अधिकारी सतीश कुमार और सहायक खेल अधिकारी छाया प्रकाश राव ने खिलाडिय़ों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता के निर्णायक दौर में मुकाबले और कड़े होने की संभावना जताई जा रही है।

Latest Posts

Don't Miss