Latest Posts

CG Sports News: स्कूल शिक्षा का विकासखंड व जिला खेल कैलेंडर हुआ जारी

CG Sports News:  रायपुर। रायपुर के समस्त क्रीडा शिक्षकों की बैठक बुधवार को हुई। बैठक में नव नियुक्त जिला शिक्षा अधिकारी एम जी सतीश कुमार व सहायक जिला क्रीडा अधिकारी छाया प्रकाश राव, शिरीष तिवारी व जी स्वामी बालाजी स्कूल व रायपुर जिले के समस्त विकासखंड खेल प्रभारिओं व जिले के क्रीडा शिक्षकों की उपस्थिति रही।

इसमें वर्ष 2026-27 में स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा जारी खेल कैलेंडर के बारे मे चर्चा की गई। कौन से खेल किन स्थानों में, किन तिथियों में आयोजित की जाएगी का निर्धारण किया गया।

साथ ही व्यायाम शिक्षकों को आने वाली विभिन्न समस्याओं के बारे में भी विस्तृत चर्चा की गई। शुल्क से प्राप्त क्रीडा अंशदान राशि को केवल खेल मद में खर्च करने को कहा गया। यह भी देखा गया कि व्यायाम शिक्षकों को खेल पीरियड ना देकर अन्य शिक्षकीय कार्य कराया जाता है, जो सर्वथा अनुचित माना गया।

विषय शिक्षकों की अनुपस्थिती में क्रीडा शिक्षकों को प्रॉक्सी पीरियड देने को भी अनुचित माना गया। साथ ही केवल खेल कार्य को क्रीडा शिक्षकों की पहली प्राथमिकता कहा गया। इस संबंध मे केंद्र से आधिकारिक आदेश की भी पुष्टि की गई है, जिसे कुछ दिनों में संचालनालय स्कूली शिक्षा विभाग द्वारा आदेश जारी होने की उम्मीद जताई गई है।

Latest Posts

Don't Miss