CG Sports News: बालक-बालिकाओं को दिया जा रहा प्रशिक्षण, रायपुर में स्कूल शिक्षा विभाग तैयारी में जुटा
CG Sports News: रायपुर। खेलों को विकसित और सरकारी स्कूलों से राष्ट्रीय स्तर के खिलाडिय़ों को तरासने की तैयारी शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। इस वर्ष सभी सरकारी स्कूलाें में ग्रीष्मकालीन खेल शिवर का आयाेजन किया जा रहा है, इसी आयाेजन काे नियिमत किया जाएगा। रायपुर जिले के लगभग 30 चिन्हित विद्यालयों में 300 से अधिक नियमित खेल प्रशिक्षण का आयोजन कर बच्चों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, ताकि देश में ये खिलाड़ी अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र के साथ-साथ प्रदेश और देश का नाम रोशन कर सके। यहीं नहीं 2048 तक भारत को शीर्ष 5 देशों में खड़ा भी कर सके। इसी मंशा के साथ स्कूलों से बेहतर खिलाड़ी तरासने का काम चल रहा है।
यह पहला अवसर है, जब जिला शिक्षा अधिकारी के माध्यम से इस प्रकार स्कूलों में मिडिल प्राइमरी से लेकर हाई व हायर सेकंडरी स्कूलों के बालक-बालिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। स्कूली शिक्षा विभाग मे ही कुछ खेल शिक्षक एनआईएस कोच, राष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी व बीपीएड, एमपीएड धारी है, जो ओलंपिक खेल सूची के साथ साथ स्कूली खेल कैलेंडर के अनुसार भी खेलों का नियमित प्रशिक्षण अपने खेल प्रांगण में दे रहे है। जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय का मानना है कि प्राइमरी मिडिल से ही खिलाडि़ओ को सवारना चाहिए, नई शिक्षा नीति में भी इस बात का उल्लेख किया गया है। यह बहुत हर्ष का विषय है के रायपुर जिले के अधिकांश खेल शिक्षकों ने गर्मी की छुट्टिओं में भी खेलों का प्रशिक्षण नियमित रखा है। जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय के मंसानुरूप जिला सहायक जिला खेल अधिकारी छाया प्रकाश राव का भी सहयोग खेल शिक्षकों व खिलाडिओं को मिल रहा है ।

CG Sports News:2048 तक भारत को शीर्ष 5 देशो में खड़ा करना
खेलों को बढ़ाया देने भिन्न-भिन्न प्रकार के उपाय किए जा रहे हैं। खेल मंत्रालय लगातार बढ़ाया दे रहा है। इसमें ग्रास रूट से लेकर उच्च गुणवत्ता युक्त वैज्ञानिक प्रशिक्षण, पोषण, संसाधन सुविधा के साथ खेल प्रशिक्षण के दौरान लगने वाले चोटों के पुनर्वास से लेकर उन्नत प्रशिक्षण की व्यवस्था भी कर रही है। वहीं खिलाडिय़ों को और आगे लाने और देश का नाम शीर्ष देशों में खड़ा करने के लिए केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मांड़विया लगातार प्रयासरत है।
CG Sports News:चिंतन शिविर तीन बिंदुओं पर था फोकस
उन्होंने श्रीनगर में चिंतन शिविर का भी आयोजन किया था। शिविर में 3 बिंदुओं पर चर्चा हुई थी। इसमें 3 बिन्दुओ मेडल स्ट्रेटेजी जिसमें 2048 तक भारत को शीर्ष 5 देशो में खड़ा करना, खेलो भारत नीति-इसमें खेलों के सर्र्वांगीण विकास व सुविधाएं विकसित करने तथा विशुद्ध खेल (डॉपिंग रहित )पर फोकस किया गया।



