Latest Posts

 Savidhan divas news : प्राध्यापिकाओं एवं छात्राओं ने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की उद्देशिका  का किया वाचन

Savidhan divas news:  दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय महाविद्यालय, रायपुर में संविधान दिवस का गरिमामय आयोजन

Savidhan divas news:  नगर के शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय, रायपुर में गुरुवार को संविधान दिवस अत्यंत हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भारतीय संविधान के महत्व, मूल अधिकारों, कर्तव्यों तथा लोकतांत्रिक मूल्यों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित प्राध्यापिकाओं एवं छात्राओं ने सामूहिक रूप से भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का वाचन किया और संविधान में निहित न्याय, स्वतंत्रता, समता एवं बंधुता के आदर्शों को अपने जीवन व आचरण में अपनाने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा ने कहा भारतीय संविधान ने प्रत्येक नागरिक को स्वत्रंत रूप से जीवन जीने का अधिकार दिया है । अधिकार और कर्तव्य एक दूसरे के पूरक हैं । देश में नीति का होना व्यक्ति विकास के लिए आवश्यक तत्व है  संविधान देश की आत्मा है हमें इसके प्रति आस्था और सम्मान का भाव रखना चाहिए । विशिष्ट अतिथि, सभापति, जिला पंचायत रायपुर, श्रीमती स्वाती वर्मा ने कहा संविधान में समानता की बात की गई हैl अवसर की समानता ने नागरिकों को आगे बढ़ने का अधिकार दिया ।

मुख्य वक्ता बालाजी मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. श्रीकांत वर्मा ने कहा ज़ब तक हमें एक जैसा कानून नहीं मिलेगा बदलाव नहीं आ सकता है । भारतीय संविधान सभी नागरिकों को समान अधिकार प्रदान करता है । वक्ता के रूप उपस्थित डॉ. प्रीति सतपथि ने कहा संविधान सभा में महिलाओं की भी बड़ी भूमिका रही है जिसमें हंसा मेहता का महत्वपूर्ण योगदान रहा है । साथ ही संविधान के प्रमुख अनुच्छेदों पर विचार व्यक्त किया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एम. एल. वर्मा ने सभी को संविधान की शपथ दिलाई और कहा कि भारतीय संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग को समान अवसर और सम्मान प्रदान करने वाला सशक्त आधार है।

उन्होंने अपने कर्त्तवों के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। कार्यक्रम संयोजक डॉ. सीमा खान ने संविधान की रुपरेखा पर विचार साझा किया । इसके साथ ही विभिन्न विधाओं में अच्छा प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को इस अवसर पर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम महाविद्यालय के राजनीति विज्ञान विभाग के द्वारा संपादित किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. गौतमी भतपहरी व आभार डॉ. उज्ज्वला सिंह ने किया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ. जया तिवारी, डॉ. वैभव आचार्य, डॉ. प्रेमलता तिवारी, डॉ. ऋचा टिकरिहा, डॉ. रागिनी पाण्डेय,डॉ कल्पना मिश्रा, डॉ रितु मारवाह ,डॉ. मंजू कोचे, डॉ. प्रमिला नागवंशी, एवं अन्य, अतिथि व्याख्याता, अधिकारी – कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थिति रहीं ।

Latest Posts

Don't Miss