किराए के मकानों में रहने की थी मजबूरी, अब मिलेगी सुविधा
जांजगीर-चांपा। सिटी कोतवाली जांजगीर के पीछे पुलिस कर्मचारी एवं उनके परिवारों के लिए 60 आवासीय मकान बनाए जाएंगे। ऐसे में कर्मचारियों को किराए के मकान में रहने से निजात मिलेगी। साथ ही साथ शासन की पुलिस कर्मचारियों का सर्वसुविधायुक्त मकान मिलने से काफी सहुलियत होगी। ज्ञात हो कि पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय की पहल से वर्षों पुराने जर्जर मकानों की जगह होगा नए आवासों का निर्माण, पुलिस कर्मचारियों को मिलेगी किराये के मकान से मुक्ति मिलने जा रही है। जिले के पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को बेहतर आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा महत्वपूर्ण पहल की गई है। पुलिस अधीक्षक की पहल एवं प्रयासों से जिला कोतवाली जांजगीर थाना के पीछे स्थित वर्षों पुराने जर्जर आवासीय मकानों को हटाकर उसी स्थान पर 60 नए सर्वसुविधायुक्त आवासीय मकानों का निर्माण कराया जाएगा। निर्माण कार्य की प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है तथा वर्तमान में पुराने भवनों को हटाने के बाद स्थल की साफ-सफाई एवं निर्माण संबंधी प्रारंभिक कार्य किए जा रहे हैं। उक्त आवासीय भवनों का निर्माण पुलिस हाउसिंग बोर्ड द्वारा कराया जा रहा है। लंबे समय से जर्जर अवस्था में पड़े पुराने मकानों के स्थान पर नए आवास बनने से पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को सुरक्षित, सुविधाजनक और बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध हो सकेगा। इस पहल से पुलिसकर्मियों को किराये के मकानों में रहने की मजबूरी से काफी हद तक राहत मिलेगी। साथ ही थाना परिसर के समीप आवास उपलब्ध होने से ड्यूटी के दौरान आवश्यकता पड़ने पर पुलिस बल की उपलब्धता एवं कार्यक्षमता में भी सुधार होगा। उल्लेखनीय है कि िसटी कोतवाली के पीछे काफी समय पहले बने मकान काफी जर्जर हो चुके थे। जैसे तैसे तिरपाल व पालीथीन लगाकर जीवन यापन करते थे। ऐसे में पुलिस अधीक्षक ने पहल करते हुए पुलिस कर्मियों के लिए 60 नए मकान बनाने की ओर पहल किया है।



