बस संचालकों को डीसीपी ट्रैफिक की सख्त हिदायत, मनमानी पर होगी कार्रवाई
Raipur Traffic News: रायपुर। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए डीसीपी यातायात एवं प्रोटोकॉल डॉ. अर्चना झा ने मंगलवार को कालीबाड़ी स्थित यातायात कार्यालय के सभागार में बस संचालकों की बैठक ली। बैठक में आरटीओ आशीष देवांगन, एडीशनल डीसीपी रामकुमार बर्मन, एसीपी सतीश ठाकुर, सीमा अहिरवार और नगर निगम के अधिकारी मौजूद रहे।बैठक में रॉयल ट्रैवल्स, साई, कसार, शर्मा, शुक्ला, अमन, अहमद, आशीर्वाद, नवीन, राधेकृष्णा सहित कई ट्रैवल्स के संचालक और छत्तीसगढ़ यातायात महासंघ के पदाधिकारी शामिल हुए।
इन्हें भी पढ़िएःhttps://samwadsadhana.com/raipur-garba-news-royal-garba-concludes-with-grandeur-and-devotion-distinguished-guests-attend/

Raipur Traffic News: डीसीपी ने दिए 8 कड़े निर्देश
बस स्टैंड से निकलने के बाद रास्ते में या बुकिंग काउंटरों के सामने सवारी नहीं बिठानी है, केवल निर्धारित स्टॉप पर ही बस रुकेगी। ऑल इंडिया टूरिस्ट परमिट की बसों का संचालन भाटागांव बस स्टैंड से नहीं होगा।बसों की छत पर सामान लादकर परिवहन नहीं करना है। जगदलपुर, धमतरी, गरियाबंद की ओर से आने वाली बसें एमएमआई चौक के निर्धारित स्थल पर ही सवारी उतारेंगी, एमएमआई से पचपेड़ीनाका होकर भाटागांव तक बीच में कहीं नहीं रोकेंगी। शहर में जगह-जगह खोले गए बुकिंग काउंटरों पर बस रोककर सवारी बिठाने पर रोक रहेगी।
इन्हें भी पढ़िएः https://samwadsadhana.com/breast-cancer-awareness-news-breast-cancer-awareness-month-2026-every-story-is-unique-every-journey-matters-dr-akanksha/
दुर्ग-भिलाई जाने वाली बसें पचपेड़ीनाका से यू-टर्न के बाद भाटागांव चौक पर सवारी बिठाने के लिए नहीं रुकेंगी। बस स्टैंड में खड़ी खराब और कंडम बसों को तुरंत हटाना होगा, बस स्टैंड को गैरेज की तरह इस्तेमाल न किया जाए। बार-बार नियम तोड़ने वाले चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस निलंबित/निरस्त किया जाएगा।डीसीपी ने स्पष्ट कहा कि निर्धारित स्थान के अलावा बस रोककर सवारी बिठाने-उतारने की शिकायत पर कड़ी कार्रवाई होगी। बस संचालकों ने निर्देशों का पालन करने और पुलिस की कार्रवाई में सहयोग का आश्वासन दिया।




