प्रेस विज्ञप्ति
Small Scale Industry News: 400 से अधिक स्टॉलों पर करोड़ों के व्यापार के अवसर
Small Scale Industry News: रायपुर । लघु उद्योग भारती, छत्तीसगढ़ प्रांत द्वारा 18, 19 और 20 सितंबर 2026 को रायपुर के साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित तीन दिवसीय भव्य "छत्तीसगढ़ औद्योगिक व्यापार मेला-2026" का आज रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ भव्य समापन हुआ। इस मेले ने यह सिद्ध कर दिया कि लघु उद्योग भारती की सभी आशाएं पूरी हो रही हैं, उद्योग-धंधे तेजी से बढ़ रहे हैं और छत्तीसगढ़ आत्मनिर्भर भारत की ओर मजबूती से बढ़ रहा है।
शुभारंभ और समापन – दोनों दिन मंत्रियों की गरिमामयी उपस्थिति
इस मेले का भव्य उद्घाटन 18 सितंबर को प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णु देव साय जी के करकमलों से हुआ था। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री माननीय श्री अरुण साव जी, उद्योग मंत्री माननीय श्री लखन लाल देवांगन जी, संगठन मंत्री श्री पवन साहू जी, CSIDC के अध्यक्ष श्री राजीव अग्रवाल जी एवं क्रेडा के अध्यक्ष श्री भूपेन्द्र सवन्नी जी विशेष रूप से उपस्थित थे।

वहीं आज 20 सितंबर को समापन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री माननीय श्री ओ.पी. चौधरी जी थे। मंच पर पधारने पर लघु उद्योग भारती, रायपुर इकाई के अध्यक्ष श्री संजय मिश्रा जी ने पुष्पगुच्छ और श्रीफल भेंट कर वित्त मंत्री जी का आत्मीय स्वागत किया। साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में पधारे राजनांदगांव के सांसद श्री संतोष पांडे जी, रायपुर सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल जी एवं विधायक श्री सुनील सोनी जी का स्वागत भी अध्यक्ष श्री संजय मिश्रा जी ने किया।
राष्ट्रीय नेतृत्व की विशेष उपस्थिति
इस मेले को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती देने के लिए लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय प्रमुख श्री बिजू भाई बगसिया जी, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष श्री समीर मुंद्रा जी एवं अखिल भारतीय संगठन मंत्री श्री प्रकाश चंद जी विशेष रूप से रायपुर पधारे थे। उनकी उपस्थिति ने छत्तीसगढ़ के उद्यमियों में नया जोश भर दिया। समापन समारोह में लघु उद्योग भारती की प्रांत अध्यक्ष श्रीमती सीपी दुबे जी ने पूरे आयोजन का कुशल संचालन किया।
वित्त मंत्री ने की मेले की मुक्तकंठ से प्रशंसा
अपने उद्बोधन में वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी ने कहा, “यह मेला केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत @2047 के सपने को पूरा करने का एक सशक्त माध्यम है। आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर बन रहा है और इस आत्मनिर्भरता की रीढ़ हमारे MSME उद्योग ही हैं।”
उन्होंने कहा कि 3 दिन तक चले इस मेले में देश भर से आए 300 से अधिक उद्यमियों को एक साझा मंच मिला। लगभग 400 से अधिक स्टॉल लगाए गए, जहां मशीनरी, फूड प्रोसेसिंग, हैंडीक्राफ्ट, स्टार्टअप, टेक्नोलॉजी, सोलर और इंजीनियरिंग से जुड़े उत्पादों का प्रदर्शन हुआ। हर स्टॉल पर खूब ग्राहक आए, सभी को खूब काम मिला और करोड़ों के व्यापारिक अनुबंध हुए।
जनता ने खूब सराहा
मेले में प्रतिदिन हजारों की संख्या में आम नागरिक, युवा, छात्र और महिलाएं पहुंचीं। सभी ने आयोजन की व्यवस्थाओं, स्वच्छता और जानकारीपूर्ण स्टॉलों की खूब सराहना की।
अंत में अध्यक्ष श्री संजय मिश्रा जी ने कहा कि लघु उद्योग भारती का ध्येय “हर हाथ को काम, हर उत्पाद को सम्मान” है और यह मेला उसी दिशा में एक ऐतिहासिक कदम साबित हुआ है। उन्होंने जिला प्रशासन, पुलिस, मीडिया और सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया।



