Latest Posts

कोमाखान पुलिस ने 17.5 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को दबोचा

कार से गांजा तस्करी कर ओडिशा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था

महासमुंद। जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोमाखान ने एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स के निर्देश पर एक कार से 17.500 किलोग्राम गांजा बरामद कर दो अंतरराज्यीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में गांजा सहित कुल 9 लाख 38 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन एवं बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिलेभर में लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान थाना कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही एक टाटा इंडिका कार क्रमांक एमपी 04 सीबी 0848 में गांजा की खेप ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम टेमरी जांच नाका के पास घेराबंदी कर उक्त वाहन को रोका। वाहन में सवार दो लोग सवार थे। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम पता जाखनोद, थाना पोहरी, जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश निवासी दिनेश गिरी गोस्वामी (35 ), धुवानी, जिला शिवपुरी मध्यप्रदेश निवासी ललिता जाटव (26) बताया। कार की तलाशी लेने पर पुलिस को

17.500 किलो गांजा अनुमानित कीमत 8 लाख 75 हजार रुपये बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपियों के पास से गांजा सहित तस्करी में प्रयुक्त कार दो मोबाइल भी जब्त किया है। पूछताछ में उन्होंने बताया कि वे भवानीपटना ओडिशा से गांजा खरीदकर उसे शिवपुरी मध्यप्रदेश में बिक्री के लिए ले जा रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 92/2026 के तहत धारा 20(बी)(ii)(बी) एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

*अब तक 72 क्विंटल से अधिक का गांजा जब्त*

पुलिस के अनुसार जनवरी 2026 से लेकर अब तक जिले के विभिन्न थाना अंर्तगत कुल 103 गांजा तस्करी का प्रकरण दर्ज किया जा चुका है। जिसमें 7225.351 ( 72 क्विंटल 25 किलो) किलो कीमत 36 करोड 2 लाख 64 हजार 950 रूपये का गांजा बरामद हुआ है। उक्त प्रकरणों में कुल 252 कि गिरफ्तारी हुई है जिसमें 63 आरोपी छत्तीसगढ़ के है व शेष 190 अन्य राज्यों के

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा तथा तस्करों के नेटवर्क की पड़ताल के लिए इंटर-टू-इंटर और फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन भी की जा रही है, ताकि इस अवैध कारोबार से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके।

Latest Posts

Don't Miss