Latest Posts

नुक्कड़ नाटक में सेजेस सारागांव का जलवा, जिला स्तर पर हासिल किया प्रथम स्थान

शानदार अभिनय और सशक्त प्रस्तुति के दम पर राज्य स्तरीय युवा उत्सव के लिए हुआ चयन

चांपा। जिला स्तरीय युवा उत्सव में स्वामी आत्मानंद बी.डी. महंत उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय (सेजेस), सारागांव के विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और शानदार अभिनय का लोहा मनवाते हुए नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। इस शानदार उपलब्धि के साथ ही विद्यालय की टीम ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। विद्यार्थियों की इस सफलता से विद्यालय, सारागांव सहित बम्हनीडीह विकासखंड का गौरव बढ़ा है प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति, सशक्त अभिनय और बेहतर सामूहिक तालमेल से निर्णायकों का दिल जीत लिया। टीम की इस उपलब्धि के पीछे विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, निरंतर अभ्यास, शिक्षकों का कुशल मार्गदर्शन और सामूहिक प्रयासों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बीईओ बम्हनीडीह बसंत चतुर्वेदी, एबीईओ श्रीमती रत्ना थवाईत, बीआरसी हिरेंद्र बेहार एवं साक्षर भारत के ब्लॉक परियोजना अधिकारी डॉ. उमेश दुबे ने विद्यालय के प्राचार्य धनेश्वर देवांगन, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी कुमारी रितिका खोटे, श्रीमती स्नेहलता रायसागर तथा प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई है कि विद्यार्थी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।जिला स्तर पर सफलता का परचम लहराने के बाद अब सेजेस सारागांव की निगाहें राज्य स्तर पर जीत हासिल करने पर टिकी हैं।

Latest Posts

Don't Miss