Latest Posts

CG Baseball News: राष्ट्रीय सब जूनियर बेसबॉल प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ ने लहराया परचम

CG Baseball News: बालक वर्ग को गोल्ड और बालिका वर्ग को मिला सिल्वर मेडल

CG Baseball News:​रायपुर। ओडिशा के भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर सब जूनियर बेसबॉल क्रीडा प्रतियोगिता का आयाेजन 24 से 29 मई तक किया गया। इसमें छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने ऐतिहासिक सफलता हासिल की है। ​इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के आशीष जांगड़े ने छत्तीसगढ़ की बालक वर्ग की टीम में शामिल होकर उत्कृष्ट पीचिंग का प्रदर्शन किया, जिसकी बदौलत बालक वर्ग ने देश में प्रथम स्थान (गोल्ड मेडल) प्राप्त किया।

इसी प्रकार, हर्षिता ने भी छत्तीसगढ़ की बालिका वर्ग की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार पीचिंग दिखाया और बालिका वर्ग ने देश में द्वितीय स्थान (सिल्वर मेडल) हासिल कर राज्य का नाम रोशन किया। ​खिलाड़ियों की इस अभूतपूर्व और शानदार जीत पर खेल प्रेमिओ ने हर्ष व्यक्त करते हुए संयुक्त बधाई संदेश जारी किया है। ज्ञात हो की उक्त उपलब्धि के श्रेय खिलाडी अपनी नियमित खेल प्रशिक्षण को देते है। टीम का दारोमदार पिचर पर निर्भर करता है और पिचर आशीष जांगड़े शासकीय स्कूल खम्हारडीह का है, जिसने स्कूली राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता मे भी अपने खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया है। इसी स्कूल की हर्षिता ने भी यही उपलब्धि हासिल की है। स्कूल के प्राचार्य व खेल शिक्षक ने जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय के नियमित खेल प्रशिक्षण शिविर योजना को ही इस उपलब्धि का श्रेय दिया है।


खेल प्रतियोगिता में प्रथम और द्वितीय स्थान हासिल करने पर जिला शिक्षा अधिकारी हिमांशु भारतीय ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बहुत- बधाई दी है। आपकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि ने हम सबको और पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। कठिन परिश्रम और खेल भावना की बदौलत आपने यह मुकाम पाया है। आप दोनों ऐसे ही निरंतर आगे बढ़ते रहें और सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करें! भविष्य के लिए उज्जवल शुभकामनाएं। ​खिलाड़ियों की इस राष्ट्रीय स्तर की उपलब्धि से न केवल रायपुर अपितु सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ खेल जगत में हर्ष का माहौल है। उक्त जानकारी सहायक जिला खेल अधिकारी छाया प्रकाश राव ने दी।

CG Baseball News: शानदार जीत
बालिका वर्ग ने क्वाटर फाइनल मे पंजाब को 2/0 से हराया व सेमीफाइनल में प्रवेश कर ओडिशा को 19/1 से हरा फाइनल मे प्रवेश किया और फाइनल में महाराष्ट्र से 4/0 से हार कर सिल्वर मैडल से संतोष करना पड़ा। वहीं बालक वर्ग मे कर्नाटक से 9/1 से विजयी होकर सेमीफइनल मे दिल्ली से 6/5 से जीतकर फाइनल प्रवेश किया। फाइनल मे 6/2 से महारष्ट्र से जीतकर गोल्ड पर कब्जा जमाया।

Latest Posts

Don't Miss