Latest Posts

Odissi Dance News: ओडिसी डांस न्यूजः रायपुर में 1 से 15 मई तक ओडिसी डांस कार्यशाला, अंतरराष्ट्रीय नृत्यांगना आर्या नंदे देंगी प्रशिक्षण

Odissi Dance News: रायपुर। नृत्यश्री धारा, रायपुर (छत्तीसगढ़) द्वारा 1 मई से 15 मई तक टाउन हॉल रायपुर में 15 दिवसीय ओडिसी डांस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कार्यशाला में अंतरराष्ट्रीय ओडिसी नृत्यांगना एवं नृत्य गुरु आर्या नंदे बच्चों और प्रतिभागियों को ओडिसी नृत्य की बारीकियां सिखाएंगी।


आयोजकों के अनुसार कार्यशाला में ओडिसी नृत्य की कलात्मक शैली, भाव-भंगिमाएं, मुद्राएं तथा प्रस्तुति की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रतिभागियों को पारंपरिक ओडिसी नृत्य की मूल तकनीकों से लेकर मंचीय प्रस्तुति तक की जानकारी प्रदान की जाएगी।

नृत्य गुरु आर्या नंदे जापान, मलेशिया, सिंगापुर, सऊदी अरब और दुबई सहित कई अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी कला का प्रदर्शन कर चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने भारत के प्रमुख सांस्कृतिक उत्सवों में भी अपनी प्रभावशाली प्रस्तुतियां दी हैं। हाल ही में भारत सरकार के संस्कृति विभाग द्वारा उन्हें ‘ए ग्रेड’ से सम्मानित किया गया है।

नृत्यश्री धारा ने कला और संस्कृति में रुचि रखने वाले बच्चों एवं युवाओं से कार्यशाला में भाग लेने की अपील की है।

Latest Posts

Don't Miss