Pensioner Problem News: रायपुर। भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ ने प्रदेश के सभी जिलों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न (चावल) वितरण व्यवस्था में व्याप्त अव्यवस्थाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की है। महासंघ का कहना है कि यह समस्या पूरे प्रदेश में समान रूप से देखी जा रही है, जहां पेंशनरों, परिवार पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच राशन लेने पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों के लिए न तो पेयजल की समुचित व्यवस्था है, न ही बैठने की कोई सुविधा उपलब्ध है।

अधिकांश सार्वजनिक वितरण केंद्रों पर छायादार स्थान का भी अभाव है, जिसके कारण वृद्धजन घंटों धूप में खड़े रहने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि भारत सरकार के निर्देशों के अनुसार सार्वजनिक स्थानों पर वरिष्ठ नागरिकों के लिए पृथक एवं सम्मानजनक व्यवस्था सुनिश्चित की जानी चाहिए, लेकिन जमीनी स्तर पर इन निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है। यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है और प्रशासनिक उदासीनता को दर्शाती है। जारी संयुक्त विज्ञप्ति में भारतीय राज्य पेंशनर्स महासंघ में छत्तीसगढ़ राज्य के पदाधिकारी जे पी मिश्रा,एन आर साहू, आलोक त्रिवेदी, लोचन पांडेय,द्रौपदी यादव, जे पी शुक्ला,राजेश तिवारी ,प्रदीप सोनी,अनिल गोल्हानी, प्रवीण कुमार त्रिवेदी, टी पी सिंह, अरुण तिवारी, शिवकुमार मिश्रा, सी बी एस तोमर , अवध राम धृतलहरे, बी के शर्मा राजीव शुक्ला, अनिल मिश्रा, बी एस दसमेर,अनिल पाठक, अनूप नाथ योगी एवं संभागीय अध्यक्ष शैलेन्द्र सिन्हा रायपुर, राजेश कश्यप बिलासपुर, गुरुचरण सिंह अंबिकापुर, आर एन ताटी जगदलपुर, बी एल गजपाल दुर्ग, तथा प्रदेश के विभिन्न जिले के प्रमुख पदाधिकारी अध्यक्ष खोड़स राम कश्यप बलौदाबाजार, आर जी बोहरे रायपुर, आई सी श्रीवास्तव राजनांदगांव, राकेश जैन बिलासपुर, परमेश्वर स्वर्णकार जांजगीर चांपा, रमेश नंदे जशपुर, अभय शंकर गौराहा रायगढ़, देवनारायण साहू सारंगढ़, एम एल यादव कोरबा,ओ पी भट्ट कांकेर, आर डी झाड़ी बीजापुर, एस एन देहारी नारायणपुर, एस के धातोड़े कोंडागांव, रूपकुमार झाड़ी दंतेवाड़ा, शेख कासिमुद्दीन सुकमा, प्रेमचंद गुप्ता वैकुंठपुर, माणिक चंद्र अंबिकापुर, राजेन्द्र पटेल, बलरामपुर, संतोष ठाकुर सूरजपुर, आर ए शर्मा गौरेला पेंड्रा मरवाही, सतीश उपाध्याय मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, हरि प्रसाद मिश्रा सक्ती, भैया लाल परिहार मुंगेली, यवन कुमार डिंडोरे बेमेतरा, रिखीराम साहू महासमुंद , लखन लाल साहू गरियाबंद, पी आर साहू दुर्ग,रामेंद्र तिवारी मोहला मानपुर अम्बागढ़ चौकी,प्रकाश गुप्ता कबीरधाम, देवदत्त दुबे खैरागढ़ छुईखदान गंडई आदि ने राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से मांग की है कि सभी सार्वजनिक वितरण केंद्रों पर पेंशनरों, परिवार पेंशनरों एवं वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता के आधार पर खाद्यान्न वितरण किया जाए। साथ ही पेयजल, बैठने की व्यवस्था एवं छायादार स्थान की अनिवार्य रूप से उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।



