CG Crime News: रायपुर। बिलासपुर जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र में एक युवक रात 2 बजे महिला के घर घुसकर चाकू अड़ाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इधर, घटना के बाद हरकत में आई पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार लिया। पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया कि 26 मार्च की रात करीब 2 बजे आरोपी घर में घुसा, चाकू अड़ाकर उसे डराया और जबरदस्ती दुष्कर्म किया। आरोपी ने विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता के अनुसार, घटना के समय वह घर में अकेली थी। इसी दौरान आरोपी मुकेश कुमार ढीमर घर में घुस आया और वारदात को अंजाम दिया।

CG Crime News: पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना बिल्हा पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर जांच शुरू की। मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई, जिसके बाद ASP मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद 14 अप्रैल को उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
CG Crime News: इन धाराओं के तहत केस दर्ज
आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज किया गया है, जिसमें दुष्कर्म, धमकी और जबरन घुसपैठ से संबंधित प्रावधान शामिल हैं।



