Latest Posts

CG Police News: क्रिस्टल हाउस स्कूल के विद्यार्थियाे ने राखी थाने का किया शैक्षणिक भ्रमण

CG Police News: पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से हुए अवगत

CG Police News: रायपुर। थाना राखी क्षेत्रांतर्गत नया रायपुर स्थित क्रिस्टल हाउस स्कूल के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को शैक्षणिक भ्रमण के उद्देश्य से साेमवार काे थाना राखी का भ्रमण कराया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों का थाना परिसर में आत्मीय स्वागत किया गया तथा उन्हें पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली से अवगत कराने हेतु विशेष रूप से मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी एवं अन्य पुलिस अधिकारियों द्वारा छात्रों को थाना के विभिन्न विभागों जैसे मालखाना, रिकॉर्ड कक्ष, नियंत्रण कक्ष एवं लॉकअप आदि का अवलोकन कराया गया। विद्यार्थियों को एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया, अपराधों की जांच प्रणाली, कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका तथा आम जनता के साथ पुलिस के समन्वय के विषय में विस्तार से जानकारी दी गई।

CG Police News:छात्रों ने उत्सुकतापूर्वक प्रश्न पूछे

इसके अतिरिक्त, छात्रों को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा तथा आपातकालीन सेवाओं के संबंध में भी जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को कानून का पालन करने, सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने तथा एक जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान छात्रों ने उत्सुकतापूर्वक प्रश्न पूछे, जिनका अधिकारियों द्वारा सरल एवं प्रभावी तरीके से उत्तर दिया गया।

CG Police News: पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्रों के मन में पुलिस के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा उन्हें कानून एवं व्यवस्था के महत्व से परिचित कराना था। इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण से विद्यार्थियों को व्यवहारिक ज्ञान प्राप्त होता है और वे समाज में पुलिस की भूमिका को बेहतर ढंग से समझ पाते हैं। अंत में, विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने थाना राखी पुलिस के इस सराहनीय प्रयास के लिए आभार व्यक्त किया तथा भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन जारी रखने की अपेक्षा व्यक्त की।

Latest Posts

Don't Miss