राममय हुआ शहर, भगवा झंडा लेकर शोभा यात्रा में शामिल हुए लोग

जांजगीर-चांपा(संवाद साधना)। राम नवमीं के अवसर पर शहर में सर्व हिन्दू समाज व श्रीराम नवमीं आयोजन समिति द्वारा भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा 26 मार्च को शाम 4 बजे श्री राम मंदिर नैला से बैंड पार्टी व लाइव आर्केस्ट्रा के साथ निकाली गई। जय श्रीराम के नारों से पूरा शहर गूंजयायमान होता रहा। शोभा यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए श्री दक्षिण मुखी हनुमान मंदिर पहुंची। यहां आतिशबाजी के साथ भगवान श्रीरामचन्द्र जी की शोभा यात्रा का स्वागत मंदिर के समस्त भक्तजन के द्वारा पुष्प वर्षा कर किया गया। वहीं हनुमान चालिसा का पाठ व हनुमान जी की महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। राम नवमीं को लेकर पूरे शहर को भगवा ध्वज, बैनर पोस्टर से सजाया गया था।
राम नवमीं के अवसर पर 26 मार्च को जिला मुख्यालय जांजगीर में विशाल शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें हिन्दू धर्म के लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए। नैला स्थित श्री राम मंदिर से भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना कर शोभा यात्रा निकाली गई। इस दौरान हाथों में जय श्री राम का ध्वज लिए युवा एवं महिला बड़ी संख्या में शामिल हुई। शोभा यात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए नेताजी चौक, कचहरी चौक होते हुए पुराना रेस्ट हाउस के सामने स्थित हनुमान मंदिर पहुंची। यहां प्रभू श्रीराम एवं हनुमान जी की पूजा अर्चना कर महाआरती की गई। वहीं हनुमान चलीसा का पाठ हुआ। इसके पश्चात् प्रसाद वितरण किया गया व शोभायात्रा का समापन हुआ। शोभायात्रा में नगरवासी बड़ी में शामिल हुए। शोभा यात्रा का मार्ग में अनेक जगहों पर पटाखे फोड़कर तथा शीतल पेय से नगरवासियों ने स्वागत किया। इसके अलावा शोभा यात्रा के मार्ग में आने वाले अनेक घरों के सामने महिलाओं ने रंगोली बनाकर तथा दीप जलाकर रामभक्तों का सम्मान किया। शोभा यात्रा में शामिल पुरुष पीले रंग के ड्रेस में थे। वहीं महिलाएं लाल, नारंगी या पील रंग की परिधान एवं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुई। श्रीराम जी के रथ के पीछे में महिलाएं एवं पुरुष चल रहे थे। शोभा यात्रा का एक प्रमुख आकर्षण लाइव भजन आर्केस्ट्रा रहा। आर्केस्ट्रा का दल खुली ट्राली में भजन गाते हुए शोभायात्रा के साथ-साथ चल रही थी। आर्केस्ट्रा के पीछे शोभायात्रा में सभी पुरूष वर्ग धोती कुर्ता या कुर्ता पायजामा के साथ शामिल हुए। वहीं पीछे बैंड पार्टी चल रही थी, जिसमें श्री राम जी से संबंधित भजन ,गीत के साथ शोभायात्रा में शामिल भक्तजन, भक्ति भाव के साथ नृत्य कर रहे थे। शोभा यात्रा को सफल बनाने के लिए हिन्दू धर्म के लोगों द्वारा पिछले पंद्रह दिनों से लगातार बैठक आयोजित की रुपरेखा तैयार की जा रही थी। वहीं बैठक में उपस्थित सभी लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई थी। वहीं भगवा बनाने शहर के कचहरी चौक से लेकर नेताजी चौक होते हुए नैला श्रीराम मंदिर तक तोरण एवं झण्ड़े लगाकर सजाया गया था।



