Latest Posts

National Cancer Awareness Day: राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: एमएमआई नारायणा के चिकित्सकों ने कहा- कैंसर का समय पर पता चल जाए, तो इलाज संभव

 National Cancer Awareness Day: राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस: छत्तीसगढ़ में जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव

 National Cancer Awareness Day:   रायपुर। हर साल 7 नवंबर को पूरे देश में राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस मनाया जाता है। यह दिन केवल बीमारी के प्रति जागरूकता बढ़ाने का नहीं, बल्कि जनता को जीवनरक्षक जानकारी से सशक्त करने का भी प्रतीक है। कैंसर एक ऐसा रोग है, जो यदि प्रारंभिक अवस्था में पहचान लिया जाए तो इसका इलाज पूरी तरह संभव है, लेकिन अफसोस की बात यह है कि भारत में अब भी लगभग 70 प्रतिशत कैंसर के मरीजों को बीमारी का पता तब चलता है, जब वह अंतिम चरण में पहुंच चुकी होती है। छत्तीसगढ़ भी इस समस्या से अछूता नहीं है। राज्य में कैंसर के मामलों में पिछले कुछ वर्षों में लगातार वृद्धि देखी गई है। एमएमआई नारायणा के चिकित्सकों ने कहा एमएमनारायणा के चिकित्सकों ने कहा कैंसर का समय पर पता चल जाए, तो इलाज संभव है और जीवन अमूल्य है। कैंसर के प्रति जागरूकता और नियमित जांच जरूरी
सबसे अधिक मामले स्तन कैंसर, मुख कैंसर, फेफड़ों और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर के पाए जा रहे हैं। तंबाकू सेवन, असंतुलित खानपान, प्रदूषण और जागरूकता की कमी इसके प्रमुख कारण हैं। ग्रामीण और अर्थशहरी क्षेत्रों में आज भी लोग कैंसर के शुरुआती लक्षणों को सामान्य बीमारी समझकर अनदेखा कर देते हैं, जिसके चलते उपचार में देर हो जाती है। इन्हीं कारणों से कैंसर के प्रति जागरूकता और नियमित जांच का महत्व और बढ़ जाता है। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्थित एमएमआई नारायणा कैंसर केयर इस दिशा में लगातार प्रयासरत है।

National Cancer Awareness Day:  अस्पताल की अनुभवी टीम में ये चिकित्सक शामिल

डॉ. भारत भूषण (सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. देवव्रत हिसीकर (मेडिकल ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. अखिलेश साहू (रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट), डॉ. अवधेश भारत (रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट) और डॉ. आकाशा चिकलेकर (सर्जिकल ऑन्कोलॉजिस्ट)।

National Cancer Awareness Day:  इन विशेषज्ञों का कहना है कि कैंसर के उपचार में अब

अत्याधुनिक तकनीकों, जैसे इमेज-गाइडेड रेडिएशन, लक्षित कीमोथैरेपी और एडवांस सर्जिकल मेथड्स, ने इलाज को पहले की तुलना में कहीं अधिक सटीक और सफल बनाया है। साथ ही, अस्पताल समय-समय पर फ्री स्क्रीनिंग कैम्प और हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम आयोजित करता है ताकि अधिक से अधिक लोग जांच करवा सकें और बीमारी का प्रारंभिक पता चल सके।

इन्हे पढ़िए:Padyatra: रवाना हुआ सनातन एकता का जत्था, दिल्ली-वृंदावन तक निकलेगी पदयात्रा

  National Cancer Awareness Day:  आधुनिक उपकरणों से मरीजों को कम साइड इफेक्ट्स और बेहतर रिकवरी मिलती है

डॉ. भारत भूषण का कहना है कि कैंसर से लड़ाई में पहला और सबसे बड़ा हथियार है जागरूकता। अगर लोग शुरुआती लक्षणों को पहचानें और जांच करवाएं, तो हम अधिकांश मरीजों को स्वस्थ जीवन दे सकते हैं। डॉ. अखिलेश साहू और डॉ. अवधेश भारत के अनुसार, रेडिएशन थेरेपी के आधुनिक उपकरणों से अब कैंसर के ट्रीटमेंट को अत्पधिक सटीक बनाया जा सका है, जिससे मरीजों को कम साइड इफेक्ट्स और बेहतर रिकवरी मिलती है। वहीं, डॉ. देवव्रत हिसीकर ने कहा, कीमोथैरेपी के नए तरीके अब मरीजों के जीवन की गुणवत्ता को बनाए रखते हुए बेहतर परिणाम दे रहे हैं। एमएमआई नारायणा कैंसर केयर की टीम ने इस अवसर पर नागरिकों से अपील की है कि वे तंबाकू और शराब से दूरी बनाएं, स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं, संतुलित आहार लें और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं। टीम का मानना है कि जागरूकता ही वह माध्यम है, जिससे कैंसर से होने वाली मौतों की संख्या को घटाया जा सकता है। राष्ट्रीय कैंसर जागरूकता दिवस केवल एक तारीख नहीं, बल्कि एक संदेश है कि कैंसर से डरने की नहीं, समय रहते उसका सामना करने की जरूरत है। छत्तीसगढ़ जैसे उभरते राज्यों में जहां स्वास्थ्य सुविधाएं तेजी से विकसित हो रही हैं, वहीं जागरूकता का प्रसार ही आने वाले वर्षों में कैंसर के खिलाफ सबसे मजबूत कवच बन सकता है।

Latest Posts

Don't Miss