Monday, June 30, 2025

Latest Posts

पुलिस अधीक्षक ने सुनी अधिकारी, कर्मचारियों की समस्याएं

महासमुंद। पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह हर शुक्रवार को जिले के प्रत्येक पुलिस अधिकारी, कर्मचारी और जवानों की विभागीय एवं व्यक्तिगत परेशानियों की लगातार सुनवाई एवं समाधान करते हैं। इसी तारतम्य में बीते शुक्रवार को उन्होंने सउनि सिकंदर भोई, महिला प्रआर आरक्षक तरूणा मदनकार, आरक्षक अजय कुमार जांगड़े, आरक्षक गणेश्वर ठाकुर, आरक्षक चुम्मन लाल दीवान, आरक्षक दानवीर ठाकुर, आरक्षक भेंट नारायण सिन्हा, आरक्षक भुनेश्वर ठाकुर, आरक्षक रामलाल चौहान, आरक्षक रूपचंद बरिहा, आरक्षक आनंद गड़तिया, आरक्षक अरूण जगत, महिला आरक्षक त्रिवेणी दीवान, आरक्षक संजय निषाद, आरक्षक रोमन ध्रुव, आरक्षक मोहित बार्ले की समस्या सुनी और समस्याओं का निराकरण किया। उक्त कार्रवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आकाश राव गिरिपुंजे, एसडीओपी महासमुंद मंजूलता बाज, उप पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश देवांगन, प्रशिक्षु डीएसपी गरिमा दादर एवं मोनिका श्याम, रक्षित निरीक्षक नितीश नायर तथा थाना प्रभारी कोतवाली अशोक वैष्णव उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss