Latest Posts

हसौद के पेड़े से तौले गए मुख्यमंत्री बघेल

जांजगीर-चाम्पा – मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के  जांजगीर आगमन पर सर्किट हाउस जांजगीर मे स्थानीय जनप्रतिनिधियों द्वारा हसौद के पैडे़ से मुख्यमंत्री को तौला गया। इस अवसर पर चंद्रपुर विधायक श्री राम कुमार यादव, राज्य पर्यटन मंडल के अध्यक्ष श्री अटल श्रीवास्तव, राज्य शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राम कुमार पटेल, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश समन्वयक दिनेश शर्मा, भवन एवं अन्य संनिर्माण कर्मकार कल्याण मंडल की सदस्य श्रीमती मंजू सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष जांजगीर नैला श्री भगवानदास गढ़वाल, पूर्व विधायक श्री मोतीलाल देवांगन, श्री चुन्नीलाल साहू, श्री चोलेश्वर चंद्राकर, श्री राघवेंद्र कुमार सिंह, श्री रवि पाण्डेय एवं श्री प्रिंस शर्मा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss