जांजगीर-चांपा (संवाद साधना)। नाबालिक बालिका से छेड़छाड़ के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला मुलमुला थाना क्षेत्र का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक बालिका के साथ राजकुमार राठौर द्वारा गलत नियत से छेड़छाड़ करने लगा। विरोध करने पर राजकुमार वहां से भाग निकला। रिपोर्ट पर आरोपी राजकुमार राठौर के विरुद्ध थाना मुलमुला पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। थाना मुलमुला पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा जिसको हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया।



