Latest Posts

कोलवासरी में गबन का फरार दो आरोपियों को पुलिस किया गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा (संवाद साधना)। बलौदा क्षेत्र के महावीर कोलवासरी में 19.75 टन कोयला का गबन करने के मामले में फरार 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। मामले में एक आरोपी को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

बलौदा क्षेत्र के महावीर कोलवासरी में कार्यरत राज कुमार मिश्रा ने 28 दिसंबर 2024 को थाना बलौदा में कोयला के गबन की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कुल 19.75 टन कोयले के गबन की रिपोर्ट हुई थी। कोयले की अनुमानित कीमत लगभग 1.20 लाख रुपये बताई गई थी। मामले में बलौदा पुलिस द्वारा भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(4) एवं 3(5) के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। मामले में एक आरोपी को  गिरफ्तार किया गया बल्कि दो आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में मुखबिर सूचना के आधार पर  नैला चौकी क्षेत्र के ग्राम पाली निवासी 24 वर्षीय राकेश कुमार यादव पिता संतराम यादव और 23 वर्षीय जावेद खान पिता शरीफ खान को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Latest Posts

Don't Miss