Latest Posts

ई मेल पर बैंक खाता बदलकर 28 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

चांपा (संवाद साधना)। ई-मेल पर बैंक खाता बदलने का झांसा देकर 28 लाख की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। साइबर टीम ने आरोपी को भारत नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा के नजदीक ग्राम परिगामा जिला सीतामढ़ी बिहार गिरफ्तार किया है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड कंपनी चांपा  के पर्चेस विभाग में कार्यरत अधिकारी द्वारा 5 जून  को साइबर थाना जांजगीर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड कोटाडबरी चांपा को एक  ई-मेल  राउरकेला इस्पात संयंत्र के नाम से मिला। जिसमे  बैंक खाता को बदलकर 28 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई थी। ई  मेल आईडी में एक शब्द को बदल दिया गया था जिससे प्रकाश इंडस्ट्रीज लिमिटेड को आए मेल आईडी में केवल एक शब्द बदलने से और  ध्यान नहीं देने से 28 लाख के साइबर ठगी का शिकार हो गए। जब राउरकेला इस्पात संयंत्र से पूछताछ की गई कि पेमेंट मिल गया तब राउरकेला के द्वारा पेमेंट नहीं मिलना बताया गया। जिस पर प्रकाश इंडस्ट्रीज को पता चला कि मेल आईडी के कुछ मिलता जुलता शब्द बदलकर  28 लाख रुपए की ठगी कर ली गई है। साइबर थाना में धारा 318 (4) बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। अज्ञात मेल आईडी के आरोपियों की पतासाजी शुरू की गई। बैंक खाते की जांच करने पर खाता आरोपी पंकज मुखिया पिता जहरा मुखिया, उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम परिगमा, थाना चरौत, जिला सीतामढ़ी, बिहार के नाम पर होना पाया गया। पुलिस टीम द्वारा स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी पंकज मुखिया को  पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अन्य आरोपी के साथ मिलकर अपने नाम से बैंक खाता खुलवाने तथा साइबर ठगी की रकम उक्त खाते में प्राप्त होने के बाद आपस में बांटने की बात स्वीकार की है। आरोपी को गिरफ्तार कर बिहार के सक्षम न्यायालय में प्रस्तुत कर ट्रांजिट रिमांड प्राप्त किया गया। जिसके बाद पुलिस टीम आरोपी को जांजगीर -चांपा लेकर पहुंची। जहां न्यायालय जांजगीर  में पेश किया गया एवं जेल दाखिल किया गया।

Latest Posts

Don't Miss