जांजगीर-चांपा। महिला के घर में घुसकर मारपीट और जेवरात चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी का स्केच जारी िकया है। इस घटना में सोने चांदी के जेवरात नगदी सहित 10 लाख की लूट हुई थी। मामला िसटी कोतवाली जांजगीर के वार्ड क्रमांक 23 का है। इस संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जिले के मुख्यालय जांजगीर में शुक्रवार 13 नवंबर को दिनदहाड़े हुई 10 लाख रुपए की लूट की सनसनीखेज वारदात ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वार्ड नंबर 23 में दो अज्ञात लुटेरों ने एक घर में घुसकर अकेली महिला के साथ मारपीट की और सोने-चांदी के लाखों रुपए के जेवरात व नकदी लूटकर फरार हो गया था। घटना के बाद पीड़ित महिला ने परिजनों और मोहल्ले वालों को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में पूरे मोहल्ले में खबर फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोग घटना की जानकारी लेने के लिए घर के बाहर इकट्ठा हो गए। दिनदहाड़े घर में घुसकर हुई इस लूट की घटना से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। घटना के दौरान भागते समय महिला द्वारा एक आरोपी का नकाब खींच लिया गया था, जिससे महिला ने आरोपी का चेहरा देख लिया एवं पहचानने की बात कही है। महिला के बताए हुलिए एवं निशानदेही के आधार पर संदिग्ध आरोपी का स्केच तैयार कराया गया है। स्केच में दर्शाए गए हुलिए का कोई व्यक्ति कहीं दिखाई दे अथवा उसके संबंध में कोई जानकारी प्राप्त हो, तो तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर सूचना देने कहा गया है। इसके अलावा इस घटना को लेकर जिले के पुलिस कप्तान विजय कुमार पाण्डेय द्वारा जांच के लिए अधिकारियों की टीमें बनाई गई है जो घटना को लेकर जांच पडताल कर रही है। दिन दहाडे हुए लूट की वारदात से वार्ड क्रमांक 23 सहित आसपास के क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना को लेकर लोग तरह तरह से कयास भी लगाए जा रहे है।



