महासमुंद. वेडनर मेमोरियल हायर सेकेंडरी स्कूल के दो होनहार छात्रों ने जिले का नाम रोशन किया है।
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा भुवनेश्वर में आयोजित ईस्ट जोन क्लस्टर क्रिकेट प्रतियोगिता में स्कूल के कक्षा 8वीं के छात्र लक्ष्य चंद्राकर एवं अनुराग वर्मा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता।
इस प्रतियोगिता में पश्चिम बंगाल, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और असम सहित चार राज्यों के लगभग 1000 खिलाड़ियों ने अंडर-14 बालक वर्ग में भाग लिया था, जिसमें हमारे स्कूल के छात्रों ने यह उपलब्धि हासिल की। उनकी इस सफलता से पूरे शाला परिवार में हर्ष का माहौल है। छात्रों की इस सफलता पर शाला के प्राचार्य रेव्ह. फादर थैनीस राज सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। छात्रों की इस सफलता में खेल प्रभारी छन्नू लाल साहू का मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण रहा।



