पामगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के चंद घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर
जांजगीर-चांपा। महिला से छेड़छाड़, अश्लील गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को घटना के चंद घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के विरुद्ध विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।पुलिस के अनुसार, घटना 4 नवंबर 2026 की है। महिला घर से बाहर निकली थी, तभी आरोपी ने बेइज्जती करने की नीयत से उसके साथ छेड़छाड़ की। इस दौरान अश्लील गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना पामगढ़ में अपराध क्रमांक 486/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 74, 75, 76, 78, 296, 351(3) एवं 115(2) के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।मामले की गंभीरता को देखते हुए निरीक्षक राकेश कुमार सूर्यवंशी के नेतृत्व में पामगढ़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रवि रत्नाकर, निवासी मुड़पार (चू), थाना पामगढ़ को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश सूर्यवंशी, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक कविता टंडन तथा आरक्षक विनोद मनहर, सीताराम सूर्यवंशी एवं भुवनेश्वर पटेल का सराहनीय योगदान रहा।



