Latest Posts

 Sports News Raipur: 26वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन

.Sports News Raipur:  रायपुर। 26वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का रंगारंग समापन कल जे.एन. पांडे उत्कृष्ट विद्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में रायपुर दक्षिण विधायक श्री सुनील सोनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, वहीं जिला शिक्षा अधिकारी एम.जी. सतीश कुमार ने अध्यक्षता की।मुख्य अतिथि श्री सुनील सोनी ने खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि कैसे खेल से स्वास्थ्य और रोजगार के अवसर उत्पन्न होते हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय द्वारा खेलों के विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी चर्चा की।पांचों संभागों से आए खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो, रोलर स्केटिंग, साइकलिंग और हॉकी में अपने खेल का लोहा मनवाया और उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्पर्धा हेतु छत्तीसगढ़ की टीम में अपना स्थान सुरक्षित किया।चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में रायपुर जिले के सभी पीटीआई साथियों ने आवास व्यवस्था, तकनीकी प्रमुख, भोजन एवं पेयजल व यातायात व्यवस्था में बखूबी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन किया।

इसी कार्यक्रम में रायपुर जिले के सेवानिवृत्त व्यायाम शिक्षकों – श्री बी. साहू, श्री रामलाल पटेल, श्री गोवर्धन ध्रुव, श्री गौतम राहा, श्रीमती ज्योति बजाज, श्री शिव देवांगन का भी सम्मान किया गया।ओवरऑल चैंपियन का खिताब दुर्ग संभाग को चारों खेलों में उसके द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर दिया गया।उक्त जानकारी सहायक जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सहायक संगठन सचिव की भूमिका निभा रहीं श्रीमती छाया प्रकाश राव ने दी।

Latest Posts

Don't Miss