Latest Posts

Rojgar Koushal Karyshala: राेजगार काैशल कार्यशाला में सीखी गई बातों को अपने व्यावहारिक जीवन में उतारेंः जया तिवारी

Rojgar Koushal Karyshala: छात्राओं के सुनहरे भविष्य के लिए कौशल विकास जरूरीए सात दिवसीय रोजगार कौशल कार्यशाला का हुआ समापन

Rojgar Koushal Karyshala:रायपुर। शासकीय दू ब महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ मेंकैरियर गाइडेंस एंड काउंसिलिंग सेल द्वारा आयोजित सात दिवसीय श्रोजगार कौशल कार्यशालाश् का आज गरिमामय माहौल में समापन हुआ। 8 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक चली इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्राओं में व्यावसायिक कौशल, संचार कला और साक्षात्कार की बारीकियों को विकसित करना था ताकि वे आधुनिक कॉर्पोरेट जगत की चुनौतियों का सामना कर सकें। समापन समारोह की मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य आदरणीय डॉ जया तिवारी थी। इस मौके पर वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ वैभव आचार्यए कार्यक्रम संयोजक डॉ शिप्रा बैनर्जीए डॉ रितु मारवाहए डॉ किरण देवांगन उपस्थित थी।


समारोह को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ जया तिवारी मैडम ने कहा कि आज के दौर में केवल डिग्री हासिल करना काफी नहीं है बल्कि उसके साथ रोजगारपरक कौशल का होना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कौशल से ही खुलेगी सफलता की राह। कार्यशाला के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी और छात्रों से आह्वान किया कि वे यहाँ सीखी गई बातों को अपने व्यावहारिक जीवन में उतारें।
सात दिनों तक चले कड़े प्रशिक्षण के संबंध मेंकार्यशाला की प्रशिक्षक मिस डोना गुहा ने बताया कि इस एक सप्ताह के दौरान प्रतिभागियों को रेज्यूमे तैयार करनेए ग्रुप डिस्कशनए बॉडी लैंग्वेजए टाइम मैनेजमेंटए स्ट्रेस मैनेजमेंट और डिजिटल साक्षरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक और तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यशाला में लगभग १०० छात्राओं ने हिस्सा लिया।


इंटरव्यू के माध्यम से छात्रों को आम इंटरव्यू प्रश्नों का सामना करनेए आत्मविश्वास बढ़ाने और प्रभावी बॉडी लैंग्वेज का प्रशिक्षण दिया गया। एक पेशेवर और प्रभावशाली रेज्यूमे को तैयार करने की व्यावहारिक रणनीतियाँ सिखाई गईं।कार्यस्थल की अपेक्षाओंए टीमवर्कए समय प्रबंधन और समस्या समाधान क्षमता का विकास करने के बारे में बताया गया।

Rojgar Koushal Karyshala:  प्रतिभागियों ने मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए

समारोह के दौरान कई प्रतिभागियों ने मंच पर आकर अपने अनुभव साझा किए। छात्रों के कहा कि इस ६ दिवसीय कार्यशाला ने उनके भीतर छुपे हिचकिचाहट को दूर कर उनमेंएकसकारात्मकबदलाव लायाहै।
समारोह के अंतिम चरण में सभी सफल प्रतिभागियों को प्राचार्य के हाथों प्रमाणपत्र बांटे गए। इसके साथ ही कार्यशाला के दौरान आयोजित विभिन्न गतिविधियों और मॉक इंटरव्यू में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालीछात्राओं लिसावर्माए प्रज्ञा दास और उम्मे सलमा बानो को विशेष पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर संस्थान की वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ वैभव आचार्यएअन्य प्राध्यापकगण ए गृह विज्ञान विभाग के अतिथि व्याख्याता एवं बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी। कार्यक्रम का संचालनडॉ किरण देवांगन ने तथा आभार प्रदर्शनकार्यक्रमसंयोजक डॉ शिप्रा बैनर्जी द्वारा किया गया।

Latest Posts

Don't Miss