बलौदाबाजार जिले के सिमगा विकासखंड में धान खरीदी और कस्टम मिलिंग व्यवस्था में बड़ी अनियमितता सामने आई है। खाद्य विभाग की टीम ने दो राइस मिलों पर छापा मारकर 28,871.24 क्विंटल धान की कमी पकड़ी है। इस गबन की अनुमानित कीमत करीब 6.83 करोड़ रुपये आंकी गई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई के बाद दोनों मिल संचालकों पर आपराधिक प्रकरण दर्ज किया गया है।
करोड़ों रुपये की गड़बड़ी
भौतिक सत्यापन में श्री श्याम राइस इंडस्ट्रीज में 19,351.80 क्विंटल धान कम मिला, जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 58 लाख 44 हजार 414 रुपये बताई गई है। वहीं सलूजा इंडस्ट्रीज में 9,519.44 क्विंटल धान कम पाया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 25 लाख 51 हजार 553 रुपये आंकी गई है। इस प्रकार दोनों मिलों में कुल मिलाकर 28,871.24 क्विंटल धान कम दर्ज किया गया। बार-बार निर्देश देने के बावजूद दोनों मिलों की ओर से तय चावल जमा नहीं कराया जा रहा था।

संचालकों के खिलाफ मामला दर्ज
जांच के दौरान दोनों मिलों के संचालक राहुल अग्रवाल और दारा सिंह सलूजा धान की कमी के संबंध में कोई भी दस्तावेजी साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर सके। इसके बाद खाद्य विभाग ने दोनों मिल संचालकों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश, 2016 तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 की धारा 3/7 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस कार्रवाई में सहायक खाद्य अधिकारी लक्ष्मण कश्यप, खाद्य निरीक्षक कमल नारायण साहू और शीतलेश यादव शामिल रहे। जिला प्रशासन ने कहा है कि धान खरीदी, भंडारण और कस्टम मिलिंग में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमानुसार कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।