छत्तीसगढ़वासियों को जल्द ही एक नई फोरलेन की सौगात मिलने वाली है। इससे यातायात बेहतर और आसान होगा। रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ सड़क फोरलेन बनाई जायेगी। इसके रोडमैप को लेकर कवायद शुरू हो गई है।
छत्तीसगढ़वासियों को जल्द ही एक नई फोरलेन की सौगात मिलने वाली है। इससे यातायात बेहतर और आसान होगा। रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ सड़क फोरलेन बनाई जायेगी। इसके रोडमैप को लेकर कवायद शुरू हो गई है। फोरलेन निर्माण का रास्ता करीब-करीब साफ हो चुका है। अब लोग पौने दो घंटे की बजाय एक घंटे में बलौदाबाजार पहुंच सकेंगे। इसके लिये रायपुर से खरोरा ब्लॉक के खोरसी गांव तक सर्वे भी हो चुका है। नेशनल हाइवे (एनएच) बिजली विभाग और वन की संयुक्त टीम ने सर्वे कराया है। इसमें 21 गांवों की 711 खसरों की करीब 17 हेक्टेयर जमीन सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही है।
दो चरणों में होगा निर्माण कार्य
पहले चरण के तहत रायपुर के धनेली से पुराने विधानसभा भवन तक 11.610 किलोमीटर सड़क के लिए करीब 500 करोड रुपए का बजट है। दूसरे चरण में विधानसभा से पलारी तक करीब 72 किलोमीटर सड़क को फोरलेन बनाई जायेगी। इसके लिये करीब 1050 करोड के बजट का प्रावधान है। इस दौरान बिजली के पोल हटाये जायेंगे। मार्ग में आने वाले पेड़ों की कटाई की जायेगी। रेलवे क्रासिंग पर पुल या अंडरब्रिज बनाये जायेंगे। इसके लिये रेलवे से भी स्वीकृति ली गई है। परियोजना में सर्विस लेने के साथ ही चार बड़े फ्लाईओवर और कई ओवरब्रिज भी बनाये जायेंगे।

काटे या शिफ्ट किये जायेंगे सात हजार पेड़
सड़क चौड़ीकरण के दायरे में बड़े पैमाने पर पेड़ आ रहे हैं। इसके लिये वन विभाग से एग्रीमेंट हुआ है। वन विभाग पेड़ों को काटने या शिफ्ट करने का कार्य करेगा। ऐसे में रायपुर जिले की एरिया में करीब सात हजार पेड़ प्रभावित होंगे। वन विभाग की टीम ने इन पेड़ों का चिन्हांकन कर लिया है। जैसे-जैसे काम आगे बढ़ेगा, इन पेड़ों को काटा या शिफ्ट किया जायेगा। इसके साथ ही सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे और अन्य विद्युत स्ट्रक्चर को शिफ्ट करने के लिए विद्युत विभाग ने 44.78 करोड रुपए का बजट प्रस्ताव बनाया है। इसे मंजूरी के लिए भेजा गया है। स्वीकृति मिलने के बाद नेशनल हाईवे को डिमांड नोट जारी किया जाएगा।

इनका कहना है
इस संबंध में एनएच रायपुर संभाग के एसडीओ आरएस गजीर ने अमर उजाला को बताया कि रायपुर-बलौदाबाजार-सारंगढ़ फोरलेन बनाया जायेगा। डीपीआर भेज दिया गया है। रायपुर जिले की सीमा तक एनएच,वन, विद्युत का संयुक्त सर्वे हो चुका है। इसमें रायपुर जिले के 711 खसरे प्रभावित हो रहे हैं। जल्द ही दावा आपत्ति मंगाई जायेगी।