Latest Posts

सूर्यास्त के पहले ही उतारा गया तिरंगा, सरपंच-सचिव की लापरवाही उजागर

बिलाईगढ़। बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झंडे का  अपमान करने जैसे आरोप है। जहाँ  तिरंगा झंडा को सूर्यास्त के पहले ही उतार लिया गया है।

सोशल मीडिया पर तेजी  से वायरल हो रही GPS कैमरा से ली गई तस्वीर और वीडियो पंचायत के जिम्मेदार लोंगों की जिम्मेदारी पर सवाल खड़े करने लगे है। आखिरकार पंचायत के सचिव और सरपंच  क्यों सूर्यास्त के पहले  पंचायत भवन में फहराएं  झंडे  उतरवा लिए? क्या इस बात की जानकारी  उन्हें नही है?  या जानबूझकर  राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने झंडा  उतार लिया गया?

Latest Posts

Don't Miss