Latest Posts

Rickshaw Registration News: शहर में ई-रिक्शा के बेहतर एवं सुव्यवस्थित संचालन के लिए पंजीयन अभियान प्रारंभ

Rickshaw Registration News: रायपुर कमिश्नर डॉक्टर संजीव शुक्ला के नेतृत्व में कार्यकम का किया गया शुभारंभ

Rickshaw Registration News:अभियान अंतर्गत शहर में संचालित समस्त ई-रिक्शा एवं ऑटो का अनिवार्य रूप से किया जाएगा पंजीयन

Rickshaw Registration News: यातायात व्यवस्था को सुगम, सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाना अभियान का मुख्य उद्देश्य

Rickshaw Registration News: रायपुर। शहर की यातायात व्यवस्था के सुगम संचालन के लिए शहर में संचालित होने वाले ई-रिक्शा वाहनों के पंजीयन अभियान का शुभारंभ पुलिस कमिश्नर डाॅ. संजीव शुक्ला द्वारा किया गया। कमिश्नरेट रायपुर पुलिस द्वारा जनहित फाउंडेशन के सहयोग से निर्मित ई-रिक्शा पंजीयन लिंक एवं क्यू.आर. कोड के तहत प्रत्येक ई-रिक्शा एवं आटो चालकों को अनिवार्य रूप से उक्त लिंक के माध्यम से पंजीयन कराना अनिवार्य हो गया है जिसके तहत शहर में संचालित होने वाले ई-रिक्शा चालकों को क्यू.आर. कोड स्कैन कर अपना डिटेल्स पूर्ण नाम, पता, मोबाइल नम्बर, ड्राइविंग लायसेंस एवं वाहन का नम्बर, आर.सी.डिटेल्स अपलोड करना है, जिससे उक्त वाहन एवं चालक के संबंध में पूर्ण डाटा रायपुर पुलिस के पास सुरक्षित रहेगी। ई-रिक्शा पंजीयन होने से रायपुर शहर में संचालित होने वाले वाहनों की संख्या का पता चल सकेगा साथ ही कानून व्यवस्था/अपराधिक प्रकरणों में तत्काल पतासाजी की जा सकेगी। इसी प्रकार ई-रिक्शा में यात्रा के दौरान यात्री के सामान छुट जाने की स्थिति में तत्काल आटो चालक से संपर्क कर प्रार्थी को उनका सामान वापस दिलाया जा सकेगा।

Rickshaw Registration News: यह विशेष अभियान 20 से 5 जून तक किया जाएगा संचालित

यह अभियान दिनांक 20 मई से 05 जून तक चलाया जाएगा, जिसमें आटो चालक अपने मोबाइल फोन के माध्यम से अपना पंजीयन आसानी से कर सकेंगे। 05 जून के बाद बिना पंजीयन के संचालित होने वाले ई-रिक्शा वाहनों के विरूद्ध व्यापक स्तर पर कार्रवाई अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में पुलिस उपायुक्त, यातायात कमिश्नरेट रायपुर विवेक शुक्ला एवं सुरेंद्र साय पैकरा, सीमा अहिरवार एवं सतीष ठाकुर, सहायक पुलिस आयुक्त, कमिश्नरेट रायपुर द्वारा ई-रिक्शा चालक संघ की बैठक लेकर ई-रिक्शा पंजीयन अभियान के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई तथा मोबाइल फोन के माध्यम से किस प्रकार अपना पंजीयन कर सकते हैं। इस संबंध में पाॅवर पाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी देते हुए 05 जून तक शत-प्रतिशत ई-रिक्शा चालकों को अपना पंजीयन कराने निर्देशित किया गया। उक्त बैठक में ई रिक्शा चालक संघ के अध्यक्ष श्री सुरेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ई रिक्शा चालक उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss